यूपी टी20 लीग 2026 के 18वें मैच में नोएडा किंग्स ने गोरखपुर लायंस को हराते हुए सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 18-18 ओवर का हुआ और मैच में पहले खेलते हुए गोरखपुर की टीम सिर्फ 112 रन ही बना सकी। नमन तिवारी ने घातक गेंदबाजी की और उन्होंने 13 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके बाद नोएडा ने 113 रन का लक्ष्य 16.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

नोएडा किंग्स का यह छठा मुकाबला था और उसकी सीजन में तीसरी जीत भी थी। इस जीत के बाद नोएडा के भी अंक नंबर 2 पर काबिज लखनऊ फाल्कन्स और नंबर 3 पर काबिज काशी रुद्रास के बराबर हो गए हैं। तीनों टीमों ने एक समान 6-6 मैच भी खेले हैं जिसमें से 3-3 में तीनों टीमों के हार और जीत मिली है। बस नेट रनरेट का खेल चल रहा है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फिलहाल आगे है।

नोएडा इस जीत के बाद पांचवें से चौथे पर पहुंची, जबकि गोरखपुर को पांचवें पर खिसकना पड़ा। वहीं रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है। इस टीम ने पहले सभी छह मुकाबले जीते हैं और पहली टीम बनी जिसने कम से कम प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वहीं कानपुर सुपर स्टार्स 5 में से चार मुकाबले हारकर अंकतालिका में आखिरी यानी छठे स्थान पर है।

Exclusive: ट्रैवल कंपनी ने कर्मचारी समेत 7 के खिलाफ दर्ज कराई FIR, खो-खो विश्व कप के दौरान मिले भुगतान में धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

इस मैच की बात करें तो नोएडा के लिए गेंदबाजी में हीरो रहे नमन तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बल्लेबाजी में आदित्य शर्मा ने 35 गेंद पर 35 रन बनाए और कप्तान प्रशांत वीर ने 10 गेंद पर नाबाद 20 रन की पारी खेली।

यूपी टी20 लीग 2026 के 18वें मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
मेरठ मैवेरिक्स (Q)6600+1.44712
लखनऊ फाल्कन्स6330+0.2796
काशी रुद्रास6330-0.2296
नोएडा किंग्स6330-0.2276
गोरखपुर लायंस7250-0.2484
कानपुर सुपर स्टार्स5140-0.8622

UP T20 League: 13 रन देकर 6 विकेट, नमन की खतरनाक गेंदबाजी के आगे गोरखपुर की हालत खराब; 112 रन पर सिमटी टीम

यूपी टी20 लीग के 18वें मैच में नोएडा सुपर किंग्स के गेंदबाज नमन तिवारी ने तहलका मचाया। उन्होंने 3.5 ओवर में 13 रन देकर छह विकेट झटके। उनके आगे गोरखपुर की टीम टिक नहीं सकी और सिर्फ 112 रन पर ढेर हो गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर