यूपी टी20 लीग 2026 के 18वें मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स के गेंदबाज नमन तिवारी ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 3.5 ओवर में 13 रन देकर 6 विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के आगे गोरखपुर लायंस की हालत खराब हो गई और पूरी टीम 17.5 ओवर में 112 रन पर सिमट गई। आपको बता दें कि बारिश के कारण यह मुकाबला देर से शुरू हुआ और इसे 18-18 ओवर का ही कर दिया गया।
गोरखपुर की बल्लेबाजी की खस्ता हालत इस मुकाबले में नजर आई। सिद्धार्थ यादव और पार्थ पलावट के 18-18 रन इस पारी के सर्वाधिक स्कोर रहे। टीम ने 31 रन पर अपने पहले तीन विकेट गंवा दिए थे और 62 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। नमन के अलावा वंश चौधरी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं शिवा सिंह ने 3 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
गोरखपुर लायंस की उम्मीदों को लग सकता झटका
अगर गोरखपुर लायंस के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैच से पहले 6 मुकाबले खेले थे जिसमें से चार में उसे हार मिली है और सिर्फ दो ही मैच टीम जीत पाई है। अगर यह मुकाबला भी गोरखपुर लायंस हारी को उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म भी हो सकती हैं। मौजूदा अंकतालिका में गोरखपुर 17वें मैच के बाद तक चौथे स्थान पर थी।
जबकि नोएडा सुपर किंग्स का यह छठा मैच है। इस मैच से पहले पांच मैचों में से दो में ही सुपर किंग्स को जीत मिली थी और तीन मुकाबले प्रशांत वीर की कप्तानी वाली इस टीम ने गंवाए थे। मौजूदा हालात में नोएडा अंकतालिका में पांचवें पर है। अगर यह मुकाबला उसने जीता तो तीसरे या चौथे स्थान पर आ सकती है।
इससे पहले सोमवार 24 अगस्त को दिन का पहला मैच लखनऊ फाल्कन्स और काशी रुद्रास के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ ने काशी को मात दी थी। इस मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाली थी और मुकाबला डकवर्थ लुईस से काशी हार गई थी। लखनऊ की यह पांचवें मैच में तीसरी जीत थी तो काशी की छठे मैच में तीसरी हार थी।
UP T20 League: भुवनेश्वर कुमार की टीम को मिली तीसरी जीत, काशी को 14 रन से हराया; अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनाई जगह
यूपी टी20 लीग 2026 के 17वें मैच में काशी रुद्रास को लखनऊ फाल्कन्स ने मात दी। भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ की यह तीसरी जीत है। जबकि इस जीत से टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
