UP T20 League 2026, Kashi Rudras vs Gorakhpur Lions: यूपी टी20 लीग के 13वें मुकाबले में करन शर्मा की कप्तानी वाली काशी रुद्रास का सामना आर्यन जुयाल की कप्तानी वाली गोरखपुर लायंस के साथ हुआ। इस मुकाबले में करन शर्मा की टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गोरखपुर लायंस के लिए इस मैच में आर्यन चौधरी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी।
इस मुकाबले में गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इस टीम का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुई। पहले बैटिंग करते हुए काशी रुद्रास ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 138 रन का स्कोर बनाया और इसके जवाब में गोरखपुर की टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 139 रन बनाते हुए मैच को जीत लिया। इस सीजन में ये करन शर्मा की टीम की 5वें मैच में दूसरी हार रही तो वहीं गोरखपुर लायंस की ये 5वें मैच में दूसरी जीत रही।
आर्यन चौधरी ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
इस मैच में काशी रुद्रास के खिलाफ गोरखपुर लायंस के ओपनर आर्यन चौधरी ने शानदार पारी खेली और वो 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कप्तान आर्यन जुयाल ने भी अच्छी पारी खेली और उन्होंने 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 32 गेंदों पर 43 रन बनाए। ओपनर अभय प्रताप सिंह ने भी उपयोगी पारी खेलते हुए 2 छक्के 2 चौकों की मदद से 11 गेंदों पर 24 रन बनाए। काशी के लिए विजय यादव और सुनील कुमार ने एक-एक सफलता हासिल की।
साहब युवराज सिंह ने खेली सबसे बड़ी पारी
काशी रुद्रास के लिए इस मैच में साहब युवराज सिंह ने सबसे बड़ी पारी खेली और 34 गेंदों पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। कप्तान करन शर्मा का बल्ला नहीं चला और वो 23 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए जबकि उपेंद्र यादव ने 20 रन बनाए। इनके अलावा अर्णव बालियान ने 16 गेंदों पर नाबाद 27 रन 2 छक्के और एक चौके की मदद से बनाए। गोरखपुर लायंस के लिए वासु वत्स और विशाल निशाद ने बेहतरीन बॉलिग की और 4-4 विकेट झटके जबकि तीरथ सिंह को एक सफलता मिली।
यशस्वी नंबर 1, रोहित हैं पंत से आगे; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक साइकल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर हैं जबकि रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
