यूपी टी20 लीग के 7वें मैच में काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। काशी ने 15 रन से गोरखपुर को मात दी। काशी के कप्तान करन शर्मा ने 92 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद की इस पारी में 4 चौके और 9 छक्के लगाए। इस जीत के बाद अंकतालिका में काशी रुद्रास नंबर 2 पर बरकरार है। वहीं रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मैवेरिक्स नंबर 1 और भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स तीसरे स्थान पर है।

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए काशी रुद्रास ने ने 50 रन की ओपनिंग साझेदारी के साथ पारी की अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। हालांकि, निशांत ठाकुर ने एक ही ओवर में दो विकेट झटकते हुए काशी की पारी पर दबाव बना दिया। इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया और 10वें ओवर तक काशी रुद्रास का स्कोर 88 रन पर पांच विकेट हो गया। ऐसे हालात में कप्तान करन शमा ने मोर्चा संभालते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की।

टीम ने अंतिम चार ओवरों में 76 रन जोड़ते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दया। करन ने अपनी नाबाद 92 रन की पारी से स्कोर 20 ओवर में छह वकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया। इस शानदार पारी के साथ करन शमा ने लीग की ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली। तीन मैचों में उनके नाम अब 161 रन हो गए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरखपुर लायंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए। काशी के लिए वैभव चौधरी, सुनील कुमार और विजय यादव ने 2-2 विकेट झटके।

यूपी टी20 लीग के पहले 7 मैचों के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैचजीतहारनेट रन रेटअंक
1मेरठ मैवेरिक्स220+0.9254
2काशी रुद्रास321+0.5524
3लखनऊ फाल्कन्स211+0.0672
4नोएडा सुपर किंग्स211-0.1342
5गोरखपुर लायंस312-0.8042
6कानपुर सुपर स्टार्स202-0.5570

7 खिलाड़ी जिनका कनकशन के रूप में हुआ डेब्यू, एक भारतीय भी लिस्ट में; भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट में भी हुआ ऐसा

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक खास वाकया देखने को मिला। श्रीलंकाई खिलाड़ी दिनेश चांडीमल बीच मैच चोटिल होकर बाहर हुए और उनकी जगह एक खिलाड़ी को बतौर कनकशन डेब्यू का मौका मिला। ऐसे 7 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनका बतौर कनकशन डेब्यू हुआ। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर