यूपी टी20 लीग 2026 में सोमवार (24 अगस्त) को पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स ने काशी रुद्रास को मात दी। यह सीजन का 17वां मुकाबला था और पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट 174 रन बनाए थे। काशी की बल्लेबाजी के दौरान बारिश ने बाधा डाली और टीम डकवर्थ लुईस नियम से मुकाबला हार गई।

जब मैच रुका तो काशी का स्कोर था 14 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन। जबकि डकवर्थ लुईस नियम के चलते टीम के 119 रन होने चाहिए थे। इस तरह काशी की टीम यह मुकाबला 14 रनों से हार गई। भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फाल्कन्स की पांचवें मैच में यह तीसरी जीत है और टीम इस जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर आ गई। रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स अपने शुरुआती सभी 6 मुकाबले जीतकर टॉप पर है और प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। जबकि काशी की छठे मैच में यह तीसरी हार है।

इस मैच में लखनऊ के लिए अक्षू बाजवा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट झटके। जबकि कप्तान भुवी ने 3 ओवर में 25 रन दिए और सिर्फ एक विकेट ही उन्हें मिला और विप्रज निगम ने 2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया। इससे पहले बल्लेबाजी में लखनऊ के लिए 57 गेंद पर 89 रन की धुआंधार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

यूपी टी20 लीग 2026 के 17वें मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारबेनतीजानेट रन रेटअंक
मेरठ मैवेरिक्स (Q)6600+1.44712
लखनऊ फाल्कन्स6330+0.2796
काशी रुद्रास6330-0.2296
गोरखपुर लायंस6240-0.1074
नोएडा किंग्स5230-0.4384
कानपुर सुपरस्टार्स5140-0.8622

भारत की पकड़ मजबूत, मुश्किल में मेजबान टीम; कोलंबो टेस्ट में तीसरे दिन के खेल का समय भी बदला

भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का समय बदल चुका है। दूसरे दिन बारिश के कारण कई ओवर्स का नुकसान हुआ है। दूसरे दिन के अंत तक भारत के 503 रन के जवाब में श्रीलंका ने 8 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर