यूपी टी20 लीग के छठे मैच में सोमवार (17 अगस्त 2026) को भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स को पहली जीत मिली है। पहले मैच में गोरखपुर लायंस से हारने के बाद अब लखनऊ की टीम ने नोएडा सुपर किंग्स को दूसरे मुकाबले में हराते हुए अपना लीग में खाता खोला है। इस मुकाबले में लखनऊ के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 17 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

छह मैचों के बाद रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। 4 अंक के साथ मेरठ की टीम छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट की अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है। जबकि इस जीत के बाद लखनऊ फाल्कन्स की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। कानपुर सुपर स्टार्स ने अपने पहले दोनों मैच गंवाए हैं और उसका खाता भी नहीं खुला है।

लखनऊ बनाम नोएडा मैच में क्या-क्या हुआ?

इस मुकाबले में पहले खेलते हुए नोएडा सुपर किंग्स की टीम 19.5 ओवर में 136 रन पर सिमट गई थी। लखनऊ फाल्कन्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। अभिनंदन सिंह ने 30 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की और 4 ओवर में 1 मेडन व एक विकेट के साथ सिर्फ 17 रन दिए। नवनीत कुमार को तीन सफलताएं मिलीं, जबकि विप्रज निगम 3 ओवर में 38 रन देकर सबसे महंगे साबित हुए और उन्हें विकेट भी नहीं मिला।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं थी। मोहम्मद सैफ 11 और प्रियम गर्ग 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद तीसरे नंबर के बल्लेबाज आराध्य यादव ने 51 रन की पारी खेली। वहीं समीर चौधरी 28 रन पर नाबाद रहे। 19.2 ओवर में लखनऊ की टीम ने 7 विकेट खोकर 140 रन बना लिए और मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया।

यूपी टी20 लीग के पहले 6 मैचों के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैचजीतहारनेट रन रेट अंक
1मेरठ मावेरिक्स220+0.9254
2काशी रुद्रास211+0.4172
3लखनऊ फाल्कन्स211+0.0672
4नोएडा सुपर किंग्स211-0.1342
5गोरखपुर लायंस211-0.8392
6कानपुर सुपर स्टार्स202-0.5570

यशस्वी नंबर 1, ऋतुराज दूसरे पर; एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने वाला है। 2023 के बाद भारतीय टीम लगातार इस प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। भारत के लिए अगर एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो यशस्वी जायसवाल लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर