UP T20 League, Bhuvneshwar Kumar Interview: यूपी टी20 लीग का नया सीजन 14 अगस्त से शुरू होना है। इस बार लीग के मुकाबले दो वेन्यू लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम और कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और युवा खिलाड़ी आराध्य यादव ने लीग के महत्व और अपनी टीम ‘लखनऊ फाल्कन्स’ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

यूपी टी20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर

लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने यूपी टी20 लीग को युवा प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बताया। भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘यूपी टी20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद शानदार अवसर है। लीग में कई इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलता है’’

भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘खिलाड़ी अपनी योग्यता और प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ सकते हैं। आने वाले समय में आपको इसी लीग से निकले कई खिलाड़ी आईपीएल और भारतीय राष्ट्रीय टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे।’’ भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दो वेन्यू पर मैच होने से क्रिकेट फैंस का जुड़ाव बढ़ेगा। यह लीग भविष्य में देश को कई स्टार क्रिकेटर देगी।

लखनऊ फाल्कन्स की नजर यूपी टी20 लीग की ट्रॉफी पर

लखनऊ फाल्कन्स की तैयारियों और रणनीति पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘टीम इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है।’’ भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया कि पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन लीग स्टेज में अच्छा रहा था, लेकिन फाइनल तक पहुंचकर टीम चूक गई थी।

भुवनेश्वर कुमार ने कहा, ‘‘इस बार टीम में कई अहम बदलाव किए गए हैं और एक मजबूत संयोजन तैयार किया गया है।’’ भुवनेश्वर कुमार ने विश्वास जताते हुए कहा, ‘‘टीम इस बार खास रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी और लखनऊ फाल्कन्स ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रहेगी।’’

सीनियर खिलाड़ियों से सीखने का मौका: आराध्य यादव

युवा क्रिकेटर आराध्य यादव ने भी यूपी टी20 लीग को करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। आराध्य यादव ने कहा, ‘‘हम जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन लीग है। भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह सीजन हम सभी युवाओं के लिए बेहद अहम होने वाला है।’’

वैभव अर्धशतक से चूके, सार्थक रंजन ने लगाई हाफ सेंचुरी; नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को हराया

Delhi Premier League 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई जबकि वैभव अर्धशतक के करीब आकर उससे चूक गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)