अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार (30 जनवरी) को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सुपर-6 के ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बनाई। अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रनों से हराकर ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में जगह बनाई। ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। यानी सेमीफाइनल की तीन टीमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड कंफर्म हो गई हैं। 31 जनवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकबला सेमीफाइनल की लिहाज से महत्वपूर्ण हो गया है। दोनों में से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। हालांकि, भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। वह मैच हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

IND vs NZ 5th T20I Live Cricket Score: Watch Here

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत कैसे पहुंच सकता है

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत को पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत नहीं है। वह मैच हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है बशर्ते वह बड़े अंतर से न हारे। भारत का रनरेट +3.337 है। पाकिस्तान को हराने पर वह इंग्लैंड से आगे हो जाएगा। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। भारतीय टीम मैच हारकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रह जाती है तो उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को दिया T20 वर्ल्ड कप जीतने का मंत्र, इस चीज से दूरी बनाने की दी सलाह

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान की टीम को बड़ी जीत चाहिए। उसे इतनी बड़ी अंतर से जीत दर्ज करनी होगी कि वह रनरेट के मामले में भारत से आगे निकल जाए। पाकिस्तान का रनरेट +1.484 है। पाकिस्तान अगर पहले बल्लेबाजी करता है उसे 300 रन बनाने पर 85 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाता है तो पाकिस्तान को 31.5 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी। 251 रनों के लक्ष्य को 33.2 ओवर में हासिल करना होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल

पहला सेमीफाइनल- 3 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम ग्रुप 2 की दूसरी टीम।

दूसरा सेमीफाइनल- 4 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ग्रुप 1 की पहली टीम।

फाइनल- 6 फरवरी।