अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-6 स्टेज आखिरी चरण में है और सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस दिलचस्प हो गई है। ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई कर गई है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अंतिम-4 में पहुंचने की लिहाज से भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। यह मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप-2 में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की टक्कर है।
आइए जानते हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
ग्रुप-2
इंग्लैंड की टीम एक भी मैच नहीं हारी है और 3-0 के रिकॉर्ड वह ग्रुप-2 में टॉप दो में रहने की प्रबल दावेदार है। उसे आखिरी मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। कीवी टीमने इस टूर्नामेंट में संघर्ष किया है और बुरी तरह से हारी है। उसे भारत से 141 गेंदें बाकी रहते और पाकिस्तान से 197 गेंदें बाकी रहते हार मिली। अगर इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह आठ अंक के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।
भारत की स्थिति बेहतर
सुपर सिक्स का आखिरी मैच रविवार (1 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच है। अगर इंग्लैंड शुक्रवार को जीत जाता है तो भारत या पाकिस्तान में से सिर्फ एक ही टॉप चार में पहुंच पाएगा। भारत छह अंक और 3.337 के नेट रन रेट के साथ बेहतर स्थिति में है। पाकिस्तान के चार अंक और रनरेट 1.484 है, लेकिन पाकिस्तान रविवार को बड़ी जीत के साथ इसे बेहतर कर सकता है।
पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइल में
भारत-पाकिस्तान के बीच रनरेट का अंतर ज्यादा लग रहा है, लेकिन सच्चाई यह नहीं है। अगर पाकिस्तान पहले बैटिंग करता है और 300 रन बनाता है तो उसे भारत को पीछे छोड़ने के लिए 85 रनों से मैच जीतना होगा। अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और भारत को 200 रनों पर रोक देता है तो उसे लगभग 31.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर लक्ष्य 251 है तो उसे लगभग 33.2 ओवर में इसे हासिल करना होगा।
वैभव ने 124 गेंदों पर बनाए 166 रन, टॉप 3 भारतीय बैटर्स में इस नंबर पर
क्या भारत-पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में पहुंच सकते है?
भारत और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकते हैं। अगर न इंग्लैंड को न्यूजीलैंड हरा देता है तो ऐसा हो सकता है। फिर अगर भारत को पाकिस्तान हरा देता है तो तीन टीमें छह अंक होंगे। रनरेट के आधार पर यह फैसला होगा कि कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
ग्रुप-1
ऑस्ट्रेलिया पहले ही ग्रुप में टॉप पर है। उसका सेमीफाइनल में ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से मुकाबला होगा। ग्रुप-1 में एक जगह के लिए अगर अफगानिस्तान और श्रीलंका में लड़ाई है। अफगानिस्तान जीता तो वह छह अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसा होने पर उसका रनरेट श्रीलंका के -0.113 से ऊपर रहेगा। अगर अफगानिस्तान हार जाता है और चार अंक पर रह जाता है तो श्रीलंका छह अंक के साथ क्वालिफाई कर जाएगा। अफगानिस्तान का मुकाबला आयरलैंड के साथ है,जो अंक तालिका में सबसे नीचे है। अंडर-19 वर्ल्ड कप की अंक तालिका देखने के लिए क्लिक करें।
