क्रिकेट जगत में शुक्रवार (1 मई 2026) सुबह एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला है अंडर 19 क्रिकेटरों से जुड़ा जिन्होंने एक होटल के बाथरूम में महिला का वीडियो बनाया। यह मामला है श्रीलंका के कोलंबो स्थित एक होटल का जिसमें श्रीलंका अंडर 19 टीम के दो खिलाड़ियों पर होटल के अंदर महिला का वीडियो शूट करने के आरोप लगे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक यह नाराहेनपीटा स्थित एक होटल की वारता है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला इस हफ्ते की शुरुआत का है। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उनके ऊपर होटल के बाथरूम में मोबाइल फोन से वीडियो बनाने के आरोप होटल में ठहरी हुई महिलाओं ने लगाए थे। हालांकि, बाद में इन दोनों खिलाड़ियों को 500,000 LKR (1564 यूएस डॉलर) पर जमानत मिल गई।

नाराहेनपीटा पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि जो वीडियो शूट हुए हैं उसमें से कोई ऑनलाइन इंटरनेट पर तो नहीं शेयर किया गया। दोनों कथित आरोपी क्रिकेटर्स को शुरुआती सुनवाई के लिए अलुथकड़े मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अब उनकी अगली पेशी 25 मई को होनी है।

श्रीलंका क्रिकेट ने क्या एक्शन लिया?

हालांकि, इस मामले पर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की तरफ से किसी भी तरह के अनुशासनहीनता के एक्शन की घोषणा नहीं की गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में भी कुछ दिनों से उथल-पुथल चल रही है। पिछले 48 घंटों में कई बदलाव देखने को मिले हैं। सभी पुराने अधिकारियों को हटाया जा चुका है और ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी भी बनाई गई है। यह सभी तख्तापलट श्रीलंका की सरकार के निर्देशों पर किए गए हैं।

हाल ही में आईपीएल में भी खिलाड़ियों को श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से एनओसी नहीं मिलने पर विवाद खड़ा हुआ था। इससे पहले भी श्रीलंका के एक नामी क्रिकेटर पर 2022 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में यौन शोषण के आरोप लगे थे। यानी बोर्ड के अंदर लंबे समय से काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब देखना होगा कि इस मामले को बोर्ड कितनी सख्ती से लेता है। फिलहाल अभी श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से इस पर किसी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

युजवेंद्र चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 का आंकड़ा पार किया। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर