एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी, ACC) ने 8 अक्टूबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। यह टूर्नामेंट 5 नवंबर को ओमान में शुरू होगा और फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार कुल 8 टीमों खिताबी जीत के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। अगले महीने होने वाले इस टूर्नामेंट के सभी मैच मस्कट के ओमान क्रिकेट अकेडमी ग्राउंडस 1 और 2 में खेले जाएंगे।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बताया कि अंडर-19 एशिया कप 2026 इस बार 50-50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा साथ ही इस बार कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया को ग्रुप बी में रखा गया है। इस सीजन का पहला मैच 5 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 2 पर श्रीलंका और मलेशिया के बीच खेला जाएगा जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला 8 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 1 पर होगा।

भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा और फिर 8 नवंबर को पाकिस्तान और इसके बाद भारत का सामना 10 नवंबर को यूएई के साथ होगा। पाकिस्तान अंडर-19 टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। पाकिस्तान ने पिछले सीजन में भारत को फाइनल में 191 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था और ये पाकिस्तान का दूसरा एशिया कप खिताब था।

अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल

5 नवंबर (गुरुवार)- ग्रुप स्टेज- श्रीलंका U19 बनाम मलेशिया U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
5 नवंबर (गुरुवार)- ग्रुप स्टेज- बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
6 नवंबर (शुक्रवार)- ग्रुप स्टेज- पाकिस्तान U19 बनाम UAE U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
6 नवंबर (शुक्रवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम नेपाल U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
7 ​​नवंबर (शनिवार)- ग्रुप स्टेज- अफगानिस्तान U19 बनाम मलेशिया- U19–OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
7 ​​नवंबर (शनिवार)- ग्रुप स्टेज- श्रीलंका U19 बनाम बांग्लादेश U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
8 नवंबर (रविवार)- ग्रुप स्टेज- यूएई U19 बनाम नेपाल U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
8 नवंबर (रविवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
9 नवंबर (सोमवार)- ग्रुप स्टेज- बांग्लादेश U19 बनाम मलेशिया U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
9 नवंबर (सोमवार)- ग्रुप स्टेज- श्रीलंका U19 बनाम अफगानिस्तान U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
10 नवंबर (मंगलवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम UAE U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
10 नवंबर (मंगलवार)- ग्रुप स्टेज- पाकिस्तान U19 बनाम नेपाल U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
12 नवंबर (गुरुवार)- सेमीफाइनल 1- ग्रुप A विनर (A1) बनाम ग्रुप B रनर-अप (B2)- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे
12 नवंबर (गुरुवार)- सेमीफाइनल 2- ग्रुप B विनर (B1) बनाम ग्रुप A रनर-अप (A2-) OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
14 नवंबर (शनिवार)- फाइनल- SF1 के विजेता बनाम SF2 के विजेता- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे

श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)