Umran Malik Fastest Delivery in ODIs: टीम इंडिया (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपने रफ्तार से कहर मचा रखा है। उन्होंने श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले वनडे में 156 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद करके सनसनी मचा दी। इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इतनी रफ्तार से गेंद नहीं की। इससे पहले सबसे तेज गेंदबाज करने का रिकॉर्ड भी जम्मू एक्सप्रेस के ही नाम था। श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने 155 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद की थी। इस गेंद पर उन्होंने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आउट किया था।
श्रीलंका(Sri Lanka) के खिलाफ पहले वनडे में उमरान मलिक (Umran Malik) 12वें ओवर में पहली बार गेंदबाजी करने आए। इसके बाद उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में ज्यादा समय नहीं लिया। 14वें ओवर की चौथी डिलीवरी उमरान मलिक (Umran Malik) ने 156 किमी प्रति घंटे की फेंकी। चरिथ असलंका (Charith Aslanka) स्ट्राइक पर थे। उन्हें 145 किमी प्रति घंटे की डिलीवरी पर विकेट मिला। उन्हें इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट मिला। उन्होंने असलंका (Charith Aslanka) को 23 रन पर आउट किया।
वनडे, टी20 और आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वाले भारतीय बने उमरान मलिक
उमरान मलिक (Umran Malik) ने इसका साथ वनडे (ODIs), टी20 (T20is) और आईपीएल (IPL) में बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे में 156 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। इसके अलावा टी20 में 155 किलोमीटर प्रतिघंटा और आईपीएल 157 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार गेंद कर चुके हैं।
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में उमरान मलिक ने 3 विकेट झटके
श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले मैच में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार भरी गेंद से कहर बरपाया। उन्होंने 8 ओवर में 57 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने पथुम निसांका (Pathum Nissanka) 80 गेंद पर 72, चरिथ असलंका 28 गेंद पर 23 और दुनिथ दुनिथ वेललाज को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा।