Umesh Yadav Cheated:टीम इंडिया (Team India) के स्टार गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) के साथ धोखधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार तेज गेंदबाज से दोस्त से मैनजर बने शख्स ने नागपुर में जमीन दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठग लिए। पीटीआई के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उमेश यादव (Umesh Yadav) की शिकायत पर नागपुर के रहने वाले शैलेश ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ठाकरे (37) कोराडी का रहने वाला और उमेश का दोस्त है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारी ने एफआईआर के हवाले से बताया कि उमेश यादव (Umesh Yadav) ने टीम इंडिया में चुने जाने के बाद बेरोजगार दोस्त शैलेश ठाकरे को 15 जुलाई 2015 को अपना मैनेजर बनाया। ठाकरे ने समय के साथ उमेश यादव (Umesh Yadav) का विश्वास जीता। इसके बाद उसने उमेश यादव (Umesh Yadav) के बैंक खाते और आयकर समेत पैसों से जुड़ा काम देखना शुरू किया।
अपने नाम पर खरीद लिया प्लॉट
पुलिस ने आगे बताया कि उमेश यादव (Umesh Yadav) नागपुर में जमीन खरीदना चाहता था और इस बारे में उन्होंने ठाकरे को बताया। ठाकरे ने एक बंजर इलाके में एक प्लॉट देखा और उमेश यादव (Umesh Yadav) को बताया कि वह उन्हें 44 लाख रूपये में यह दिला देगा। उन्होंने ठाकरे के खाते में यह राशि जमा कर दी। लेकिन ठाकरे ने अपने नाम पर यह प्लॉट खरीद लिया।
रकम और प्लॉट लौटाने से किया मना
उमेश यादव (Umesh Yadav) को धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उन्होंने ठाकरे से प्लॉट उनके नाम पर ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। अधिकारी ने कहा कि ठाकरे ने यह राशि भी उमेश यादव (Umesh Yadav) को लौटाने से मना कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘उमेश यादव (Umesh Yadav) ने कोराडी में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।