U19 World Cup 2026 Points Table: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले का 11वां मैच बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम को 74 रन से जीत मिली। इस जीत के बाद बांग्लादेश की टीम ने सुपर सिक्स ग्रुप 2 में चौथे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का समापन किया। बांग्लादेश की टीम पहले ही सेमीफाइनल के होड़ से बाहर हो चुकी है।

दूसरे नंबर पर है भारतीय टीम

जिम्बाब्वे की टीम भी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस टीम का अंकतालिका में खाता भी नहीं खुल पाया। ग्रुप 2 से पहले ही इंग्लैंड की टीम 8 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि भारत 6 अंक के साथ दूसरे तो वहीं पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। भारत और पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है।

सुपर सिक्स ग्रुप 1 की बात करें तो इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 अंक के साथ तो वहीं अफगानिस्तान की टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इस ग्रुप में तीसरे नंबर पर श्रीलंका रही जिसके 6 अंक थे तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर रही। श्रीलंका और वेस्टइंडीज भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

IND U19 vs PAK U19: वैभव-एरोन ओपनर, विहान नंबर 4; पाकिस्तान को हराने इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत

जिम्बाब्वे-बांग्लादेश मैच के बाद सुपर सिक्स ग्रुप 2 की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
इंग्लैंड44081.757
भारत33063.337
पाकिस्तान32141.484
बांग्लादेश4123-0.505
न्यूजीलैंड4031-2.923
जिम्बाब्वे4040-2.815

जिम्बाब्वे-बांग्लादेश मैच के बाद सुपर सिक्स ग्रुप 1 की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया44081.95
अफगानिस्तान43161.725
श्रीलंका4316-0.113
वेस्टइंडीज4224-0.421
साउथ अफ्रीका4040-0.98
आयरलैंड4040-2.01

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान से बदला और सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका; जूनियर्स करेंगे डबल धमाका, वैभव पर नजर