IND U19 vs ENG U19, U19 World Cup Final 2026: भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और पूरे भारत को अपार खुशी दी। इस मैच में वैभव ने जिस तरह की पारी खेली उससे बेहतर और क्या हो सकता था। वैभव को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
भारत की जीत के बाद वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने स्टार स्पोर्ट्स पर उनके जुड़े कई खुलासे किए। वैभव के पिता संजीव ने पूछा गया कि ब्रायन लारा का क्रिकेट करियर को वैभव के जन्म लेने से पहले ही खत्म हो गया था तो वो फिर कैसे उनके फैन बने और वो युवराज सिंह के भी बड़े फैन हैं।
लारा-युवराज के फैन कैसे बने वैभव
वैभव के पिता ने बताया कि जब वैभव छोटा था तब वो उन्हें लारा की बैटिंग के क्लिप दिखाया करते थे। इसके बाद वो लारा की तरह से खेलने की कोशिश करता था और उनका फैन बन गया। इसके अलावा मैं उन्हें युवराज सिंह के क्लिप भी दिखाया करता था क्योंकि ये दोनों बाएं हाथ के बैटर हैं और वैभव भी बाएं हाथ से खेलता है। वैभव इनके स्टाइल को फॉलो करता है और इसकी वजह से ही इनका फैन है।
वैभव क्यों लगाते हैं इतने छक्के
आकाश चोपड़ा ने वैभव के पिता से पूछा कि वो इतने छक्के लगाते हैं और क्या आप उन्हें समझाते नहीं हैं कि थोड़ा रुक कर खेलें। इसका जवाब देते हुए उनके पिता संजीव ने कहा कि मैं उससे कहता था कि एक्की, दुग्गी (सिंगल, डबल) भी लो तो वैभव ने कहा कि पिताजी जब एक गेंद पर छह रन बन सकते हैं तो फिर एक-दो रन लेने की जरूरत क्या है। संजीव के जवाब के बाद आकाश चोपड़ा पूरी तरह से शांत हो गए।
ये खबरें पढ़ें
