U19 World Cup 2026 Points Table: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। सुपर सिक्स राउंड का आखिरी मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जिसमें भारत को जीत मिली और भारत ने सुपर सिक्स ग्रुप 2 की अंकतालिका में पहले स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत ग्रुप 2 की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर था, लेकिन पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को 2 अंक प्राप्त हुए और आयुष की टीम के कुल 8 अंक हो गए। इस 8 अंक के साथ भारत पहले नंबर पर आ गया। हालांकि इंग्लैंड की टीम के भी 8 अंक ही थे, लेकिन भारत ने बेहतर रन रेट के आधार पर बाजी मार ली।

वहीं पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार मिली और इस टीम का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हो गया। सुपर सिक्स ग्रुप 2 की अंकतालिका में पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही जबकि इस ग्रुप में चौथे नंबर पर 3 अंक के साथ बांग्लादेश की टीम रही। न्यूजीलैंड की टीम एक अंक के साथ 5वें स्थान पर रही जबकि जिम्बाब्वे का खाता भी नहीं खुल पाया।

इशान, अभिषेक, सूर्यकुमार को पीछे छोड़ इस खिलाड़ी ने मारी बाजी; न्यूजीलैंड के खिलाफ बने ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सुपर सिक्स ग्रुप 2 की अंकतालिका

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
इंडिया44082.585
इंग्लैंड44081.757
पाकिस्तान42240.765
बांग्लादेश4123-0.505
न्यूजीलैंड4031-2.923
जिम्बाब्वे4040-2.815

भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सुपर सिक्स ग्रुप 1 की अंकतालिका

टीम मैचजीतहारअंकनेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया44081.95
अफगानिस्तान43161.725
श्रीलंका4316-0.113
वेस्टइंडीज4224-0.421
साउथ अफ्रीका4040-0.98
आयरलैंड4040-2.01

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, पाकिस्तान पर भड़के हरभजन सिंह; आकाश चोपड़ा ने कहा- पाखंडी है पड़ोसी मुल्क