Under 19 world cup 2026: इंडिया 19 टीम अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड अंडर 19 टीम से शुक्रवार यानी 6 फरवरी को भिड़ेगी। भारत ने फाइनल से ठीक पहले एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो इससे पहले पाकिस्तान के नाम पर दर्ज था। यही नहीं भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराते हुए पाकिस्तान का 19 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का 19 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत को दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने जीत के लिए 311 रन का लक्ष्य दिया था। भारत ने इस लक्ष्य को 53 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया था और यूथ वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते 300 प्लस का टारगेट चेज करने वाली टीमों की लिस्ट ने पहले स्थान पर पहुंच गई। भारत ने पाकिस्तान के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया।

भारत से पहले अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए 300 प्लस का टारगेट चेज करने वाली टीम पाकिस्तान थी। पाकिस्तान ने साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 गेंद शेष रहते हुए 312 रन का लक्ष्य चेज किया था। वहीं इस लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर था जिसने साल 2002 में इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ 11 गेंद शेष रहते हुए 306 रन का टारगेट चेज किया था।

यूथ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए 300 प्लस का लक्ष्य हासिल करने वाली टीम

टीमविपक्षी टीमगेंद शेषलक्ष्यवेन्यूसाल
भारतअफगानिस्तान53311हरारे2026
पाकिस्तानऑस्ट्रेलिया19312कोलाउंड्रा2007
भारतइंग्लैंड11306टॉन्टन2002
न्यूजीलैंडआयरलैंड5305कोलंबो2006
श्रीलंकाइंग्लैंड5318चेम्सफोर्ड2016

ये खबरें भी पढ़ें

IND U19 vs AFG U19: सेमीफाइनल में भारत की जीत के हीरो रहे एरोन जॉर्ज, 115 रन की पारी खेल पंत-चंद का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी ने 179 गेंदों पर ठोके 264 रन, फाइनल से पहले बने भारत के नंबर 1 बैटर