तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में साई किशोर की कप्तानी वाली आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस ने एन जगदीशन की कप्तानी वाली चेपॉक सुपर गिलीज को 7 विकेट से हरा दिया। आईड्रीम की जीत में टीम के ओपनर तुषार रहेजा की शतकीय साथ ही प्रदोश रंजन पॉल की नाबाद अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा। आईड्रीम की ये इस सीजन में दूसरे मैच में पहली जीत रही और इस टीम ने अंकतालिका में अपना खाता भी खोल लिया।
इस मुकाबले में आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस के कप्तान साई किशोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चेपॉक सुपर गिलीज ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बना दिए। आईड्रीम को जीत के लिए 206 रन का टारगेट मिला था, लेकिन इस टीम ने 18 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। तुषार रहेजा को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तुषार, प्रदोश की शानदार बल्लेबाजी
इस मैच में आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस के लिए ओपनर तुषार ने बेहतरीन पारी खेली और 52 गेंदों पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 102 रन की शानदार पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 196.15 का रहा। तुषार के अलावा प्रदोश ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से नाबाद 73 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। प्रदोश और तुषार के बीच इस मैच में तीसरे विकेट के लिए 81 गेंदों पर 149 रन की बेहतरीन साझेदारी रही। कप्तान साई किशोर ने 7 रन की पारी खेली।
के आशिक ने खेली 98 रन की पारी
आईड्रीम तिरुप्पुर तमीजहंस के खिलाफ हुए मैच में चेपॉक सुपर गिलीज के लिए के आशिक ने सबसे बड़ी 98 रन की पारी 56 गेंदों पर खेली और इस दौरान 7 छक्के और 6 चौके भी लगाए। कप्तान एन जगदीशन का बल्ला खामोश रहा और उन्होंने 18 गेंदों पर 27 रन बनाए। वहीं आईड्रीम के कप्तान साई किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिए जबकि आर. सिलंबरासन और एस मोहन प्रसथ को 2-2 सफलता मिली। तेज गेंदबाज टी नटराजन ने भी एक विकेट हासिल किया।
रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
