इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर है और यहां खेले जा रहे ट्राई नेशन सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को जीत मिली। इंडिया ए ने अपने पहले लीग मैच में श्रीलंका ए को 8 रन से हराया और 2 अंक हासिल किए। हालांकि ये मैच भारत के लिए काफी करीबी रहा, लेकिन इंडिया ए ने किसी तरह से मैच को अपने नाम किया और अंकतालिका में अपना खाता भी खोल लिया। वहीं श्रीलंका ए टीम इस हार के बाद अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है जिसका रन रेट माइनस में है।

ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने (101 रन) कमाल की पारी खेली और शतक लगाने में सफलता हासिल की। ऋतुराज ने श्रीलंका की टफ पिच पर जो पारी खेली उससे उनके क्लास का पता चलता है और वो टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जबकि भारत के लिए इस मैच में 2 विकेट लेने वाले आयुष बदोनी टॉप-5 गेंदबाजों ने दूसरे नंबर पर हैं। फिलहाल टॉप-5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का पूरी तरह से बोलबाला है। पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी नहीं चले थे और वो सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के बाद अंकतालिका

टीममैचजीतहारड्रॉअंकनेट रन रेट
इंडिया ए110020.16
श्रीलंका ए10100-0.16
अफगानिस्तान ए

इंडिया ए-श्रीलंका ए मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

प्लेयरमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
ऋतुराज गायकवाड़1110110188.663
सहान अराच्चिगे117474102.7862
तिलक वर्मा11606061.8621
निरोशन डिकवेला114747104.4460
सधीरा समाराविक्रमा11464690.240
प्लेयरमैचओवर्सबॉलविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
आयुष बदोनी110602234600
अनुकूल रॉय11060224.54900
अरशद खान14.5292122400
विपराज निगम18482234600
मोहम्मद शिराज1954233.56700

शार्दुल की टीम को मिली 24 रन से जीत, सूर्यकुमार की कप्तानी में ट्रायम्फ्स नाइट्स ने चौथा मैच गंवाया

सूर्यकुमार यादव इन दिनों टी20 मुंबई 2026 में ट्रायम्फ्स नाइट्स की कप्तानी कर रहे हैं। बतौर कप्तान वो अब तक प्रभावित नहीं कर पाए हैं और 5 में से 4 मैच गंवा चुके हैं। इस सीजन के 18वें मुकाबले में उनकी टीम को शार्दुल ठाकुर की टीम के हाथों हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)