टेस्ट क्रिकेट को सबसे मुश्किल फॉर्मट माना जा रहा है और इस प्रारूप में प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। मौजूदा समय में वैसे दुनिया में एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्लेयर टेस्ट प्रारूप में मौजूद हैं और इनमें से सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन चुनना मुश्किल काम है, लेकिन विजडन के पॉडकास्टर बेन गार्डनर, फिल वॉकर और कैमरन पॉन्सनबी ने सेलेक्टर की भूमिका निभाते हुए सितंबर 2024 के बाद के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया।
विजडन की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
विजडन ने अपनी टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जो मौजूदा समय में टेस्ट प्रारूप में खेल रहे हैं। विजडन ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और टॉम लैथम का चयन किया जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को रखा जिनका टेस्ट प्रारूप में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। गिल लगातार टेस्ट प्रारूप में शानदार बैटिंग कर रहे हैं और भारत के लिए खूब रन भी बना रहे हैं।
विजडन ने बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ को रखा जबकि पांचवें स्थान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को रखा। वहीं टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को शामिल किया और उन्हें बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर जगह दी। इस टीम में ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को शामिल किया गया जो 7वें स्थान पर हैं और बैटिंग के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
विजडन की टीम में तेज गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा साथ ही भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया। इन तीनों के अलावा तेज गेंदबाजी यूनिट में न्यूजीलैंड के फास्ट बॉलर मैट हेनरी को भी शामिल किया गया। यानी इस टीम में विजडन ने 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया जबकि स्पिनर के रूप में सिर्फ रविंद्र जडेजा को ही जगह दी।
विजडन द्वारा चुनी गई मौजूदा बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11
टॉल लैथम, ट्रैविस हेड, शुभमन गिल, स्टीव स्मिथ, जो रूट, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, कगिसो रबाडा, मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह।
इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा
ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
