ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करदिया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए कंगारू टीम की प्लेइंग इलेवन में कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों को ही शामिल किया गया है। ये टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6.00 बजे से माराडा स्टेडियम में खेला जाएगा।

कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर को प्लेइंग इलेवन में मिली जगह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में सबसे आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाजी अटैक में पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी शामिल हैं और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को भी टीम में जगह मिली है।ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर में ट्रैविस हेड के साथ जेक वेदरल्ड ओपनिंग करेंगे और मार्नस लाबुशेन नंबर तीन पर खेलेंगे। पैट कमिंस ने कहा कि बोलैंड का सिलेक्शन न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले महीनों में जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों के व्यस्त शेड्यूल की तैयारी करेगा, तो यह दाएं हाथ का गेंदबाज निश्चित रूप से टीम में शामिल होने की दौड़ में रहेगा।

कमिंस ने आगे कहा कि हमें पक्का पता था कि हम टीम में लियोनो ( नाथन लियोन) को चाहते हैं इसलिए बात इस पर आ गई कि तेज गेंदबाजों का कॉम्बिनेशन कैसा हो। यह हमेशा एक मुश्किल फैसला होता है और यह ऐसी स्थिति है जहां स्कॉटी (स्कॉट बोलैंड) से ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता, सिवाय इसके कि आगे बहुत सारा क्रिकेट खेला जाना है, लेकिन वह अपनी अहमियत और अपनी काबिलियत को अच्छी तरह जानते हैं। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही किसी न किसी समय मैदान पर जरूर उतरेंगे।

कमिंस ने यह भी कन्फर्म किया कि कैमरन ग्रीन, कैरी और वेबस्टर से पहले नंबर 5 पर बैटिंग करेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मिडिल-ऑर्डर के लिए सही कॉम्बिनेशन की तलाश में है। कमिंस ने आगे कहा कि केज ( एलेक्स कैरी) ने हमारे लिए नंबर 6 पर कुछ मैच जिताए हैं। हमें छठे और सातवें नंबर पर उनका और वेबस्टर का कॉम्बिनेशन पसंद है। हमें लगता है कि ग्रीन नंबर 5 के लिए अच्छे हैं और आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमें लगा कि टीम इसी तरह सबसे अच्छा काम करेगी। यह एक अच्छी समस्या है कि केज जैसे खिलाड़ी अपनी मौजूदा पोजिशन से ऊपर भी बैटिंग कर सकते हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जैक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

ध्रुव जुरेल या सरफराज खान, प्लेइंग 11 में नंबर 6 के लिए कौन हैं ज्यादा फिट; पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने बताया नाम

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने बताया कि पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में किन तीन तेज गेंदबाजों को शामिल करना चाहिए साथ ही नंबर 6 पर ध्रुव या सरफराज खान में से किसे मौका मिल सकता है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)