इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर बात सबसे ज्यादा बार बोल्ड आउट होने वाले टॉप-10 भारतीय क्रिकेटर्स की हो तो उसमें सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे सचिन तेंदुलकर जरूर भूलना चाहेंगे, लेकिन ये एक कड़वी सच्चाई है। दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सचिन सबसे ज्यादा बोल्ड आउट होने वाले भारतीय हैं और उनके साथ इस लिस्ट में राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

सचिन नंबर 1 तो रोहित हैं सहवाग से आगे

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बोल्ड होने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं जो अपने करियर में कुल 123 बार बोल्ड आउट हुए थे जबकि दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं जो 111 बार बोल्ड आउट हुए थे। वैसे सचिन और द्रविड़ ही ऐसे भारतीय हैं जो इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार बोल्ड हुए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हिटमैन रोहित शर्मा हैं जो 86 बार अब तक बोल्ड आउट हो चुके हैं।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व तूफानी ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं जो अपने करियर के दौरान कुल 74 बार बोल्ड हुए थे जबकि 5वें स्थान पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने 66 बार बोल्ड होकर अपना विकेट गंवाया था। धोनी के बाद लिस्ट में यानी छठे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हैं जो 65 बार बोल्ड हुए थे जबकि इस लिस्ट में 10वें स्थान पर अनिल कुंबले और युवराज सिंह एक साथ मौजूद हैं जो 54-54 बार बोल्ड हुए थे।

सबसे ज्यादा बोल्ड आउट होने वाले टॉप-10 भारतीय

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटबोल्डरनबेस्ट स्कोरऔसत10050शून्य
सचिन तेंदुलकर1989-20131191230123470721438.269235
राहुल द्रविड़1996-20121061110111454727040.966313
रोहित शर्मा2007-20258586086260813730.325179
वीरेंद्र सहवाग2001-20137274074284517538.448125
एमएस धोनी2005-2019656606614819522.43084
सौरव गांगुली1996-20086565065241823937.25136
विराट कोहली2008-20266161061223020036.554155
मोहम्मद अजरुद्दीन1985-20005858058172215229.68443
कपिल देव1978-1994565705711967220.98064
अनिल कुंबले1992-20085254054492459.11004
युवराज सिंह2000-20175454054136013925.19276

तिलक वर्मा के पिता थे बिजली मिस्त्री, क्रिकेट किट खरीदने के लिए नहीं थे पैसे; कोच ने बदल दी जिंदगी

तिलक वर्मा ने काफी संघर्ष करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाले तिलक की जिंदगी उनके कोच ने बदली और उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया। तिलक वर्मा आज भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और वो अब भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान भी हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)