भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा क्या इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे ये बड़ा सवाल है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ये रोहित के वनडे क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। यानी रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। रोहित के रिटायरमेंट की खबर सामने आते ही क्रिकेट जगत में भूचाल सा आ गया है और हर कोई अपने तरीके से इस विषय पर अपनी बात रख रहा है।

रिटायरमेंट के लिए मजबूर करना सही नहीं

रोहित शर्मा के सपोर्ट में अब मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज तिरुमलासेट्टी सुमन भी उतर आए हैं। सुमन ने मुंबई के लिए साल 2011-12 में सीजन में खेला था। सुमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि अगला वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में हो रहा है जहां की पिचें बाउंसी होंगी। वहां उनके अनुभव की जरूरत टीम को होगी और उनका बैटिंग स्टाइल वहां के लिए एकदम सही रहेगा। अगर दो खराब मैचों के आधार पर उन्हें रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया जा रहा है, तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है और दिल तोड़ने वाला है।

सुमन ने आगे कहा कि अगर उन्हें खुद लगता है कि उनका शरीर ठीक नहीं है उनके रिफ्लेक्स ठीक नहीं हैं, उनका परफॉर्मेंस और माइंडसेट सही नहीं है तो यह पूरी तरह से ठीक है। तब हर कोई खुश होगा, लेकिन उनके जैसे महान क्रिकेटर को अगर रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह सही नहीं है और मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे बस उम्मीद है कि यह खबर सिर्फ एक अफवाह है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने शॉर्ट बॉल और बैक ऑफ लेंथ गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया। पिच पर स्पंजी बाउंस था यानी गेंद धीमी गति से आ रही थी।

सुमन ने बताया कि रोहित ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगी। इशान किशन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर जा लगी। पिच पर गेंद की गति एक जैसी नहीं थी, जिससे बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान नहीं था। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली थी।

रोहित शर्मा ने तोड़ा इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली और वो वनडे प्रारूप में रन बनाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)