ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने अपने करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बल्ले से एक और शानदार सीजन के बाद ट्रैविस हेड को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया साथ ही उन्होंने एक और एलन बॉर्डर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बेहद करीबी वोटिंग मुकाबले में अपने करीबी दोस्त और टीम के साथी एलेक्स कैरी को हराकर प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल जीता।
ट्रैविस हेड बने सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर
इस सम्मान के साथ ट्रैविस हेड उन महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के खास क्लब में शामिल हो गए जिन्होंने लगातार एलन बॉर्डर मेडल जीता। ट्रैविस हेड लगातार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले पांचवें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने शुक्रवार (7 अगस्त) को ब्रिस्बेन में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रैविस हेड को यह मेडल सौंपा। इस अवॉर्ड के लिए मुकाबला बहुत कड़ा था। विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी सिर्फ एक अंक से यह प्रतिष्ठित मेडल हेड से हार गए। इस स्टार बल्लेबाज को 153 वोट मिले, जबकि कैरी को 152 वोट मिले। उनके बाद मिचेल स्टार्क (150), स्टीव स्मिथ (98) और मिचेल मार्श (86) रहे।
ट्रैविस हेड ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब
ट्रैविस हेड अब लगातार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं और उन्होंने पिछले साल भी यही अवॉर्ड जीता था। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज से पहले, डेविड वॉर्नर (2016 और 2017), माइकल क्लार्क (2012 और 2013), शेन वॉटसन (2010 और 2011) और रिकी पोंटिंग (2006 और 2007) ने लगातार एलन बॉर्डर मेडल जीते थे। इसके अलावा हेड अब स्टीव स्मिथ और नाथन लियोन जैसे अपने साथियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार एलन बॉर्डर मेडल जीता है। स्मिथ ने यह अवॉर्ड चार बार (2015, 2018, 2021 और 2023 में) जीता, जबकि लियोन ने यह सम्मान दो बार (2019 और 2024 में) हासिल किया था।
मिचेल स्टाक बने टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। स्टार्क ने दूसरी बार शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता। इससे पहले उन्होंने यह सम्मान नौ साल पहले हासिल किया था। मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दो बार जीतने के बीच का यह अब तक का सबसे लंबा अंतराल है। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पिछले साल 18.12 की औसत से 57 टेस्ट विकेट लिए थे जबकि नाथन लियोन 28 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नाथन लियोन (2024) और जोश हेजलवुड (2025) के बाद स्टार्क शेन वॉर्न मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
मार्श बने वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर
मिशेल मार्श ने मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता जबकि टिम डेविड को सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन के लिए मेन्स T20I प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। मार्श ने अपने साथी खिलाड़ियों जोश इंग्लिस, नाथन एलिस, एलेक्स कैरी और ट्रैविस हेड को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड जीता। वहीं दूसरी तरफ टिम डेविड ने मिचेल मार्श, नाथन एलिस, बेन ड्वारशुइस और जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ते हुए मेन्स T20I प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया।
रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
