रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी टिम डेविड पर रविवार (31 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें दो डिमेरिट अंक भी मिले। डेविड पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि उन्होंने पहली पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ गुस्से में आइस बैग फेंका था।

आईपीएल ने कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और आईपीएल आचार संहित के लेवल 1 को तोड़ने के लिए दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं। डेविड को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम ऑफिशियल, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति पर या उसके पास गलत या खतरनाक तरीके से गेंद या कोई दूसरा सामान जैसे पानी की बोतलफेंकने से जुड़ा है।’

डेविड दो बार और कर चुके हैं लेवल 1 का उल्लंघन

डेविड के आईपीएल 2026 में पांच डिमेरिट अंक हो गए। इसके कार वह इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। डेविड ने इस सीजन तीसरी बार लेवल 1 का उल्लंघन किया। उन्होंने पहली बार मैच 20 (एक डिमेरिट अंक) में और दूसरी बार मैच 54 (दो डिमेरिट अंक) में लेवल 1 का उल्लंघन किया था।

डेविड पर पहले दो बार क्यों लगा जुर्माना

11 मई को डेविड को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के मैच के बाद आर्टिकल 2.6 तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारा करने से जुड़ा है। उस घटना में उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए और उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया। 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ में डेविड पर आर्टिकल 2.4 तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक दिया गया, जो मैच के दौरान अंपायर के निर्देश को न मानने से जुड़ा है।

IPL 2026 के लिए पूर्व क्रिकेटरों ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट

आईपीएल 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट को चुना गय है। यह चुनाव किया है तीन दिग्गज क्रिकेटरों ने। खास बात यह है कि इसमें अभिषेक शर्मा, विराट कोहली नहीं हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल बतौर ओपनर चुने गए हैं। पूरी खबर पढ़ें