जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में भारत को 76 रन से जीत मिली और भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में तिलक वर्मा को बैटिंग के लिए छठे नंबर पर भेजा गया था और उन्होंने कमाल की पारी खेली। तीसरे नंबर पर तिलक जो कमाल अब तक नहीं कर पाए थे वो कमाल उन्होंने छठे नंबर पर कर दिया। तिलक ने अपनी पारी के दम पर हार्दिक पंड्या का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।
तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ा
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी जड़े। तिलक का स्ट्राइक रेट इस दौरान 275.00 का रहा। इस स्ट्राइक रेट से रन बनाकर उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया। तिलक वर्मा अब टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ा जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 269.23 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में युवराज सिंह अब भी पहले नंबर पर बने हुए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय (30 रन या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले प्लेयर)
362.50 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (16 गेंदों पर 58 रन)
275.00 – तिलक वर्मा बनाम जिम्बाब्वे (16 गेंदों पर 44* रन)
269.23 – हार्दिक पांड्या बनाम अफगानिस्तान (13 गेंदों पर 35* रन)
263.15 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (19 गेंदों पर 50 रन)
जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 84 रन की अहम साझेदारी भी की। हार्दिक पंड्या भी इस मैच में 50 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि अभिषेक शर्मा ने भी 55 रन की अहम पारी खेली। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए और उसे 72 रन से हार मिली।
ये खबर भी पढ़ें
