भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा का रन बनाने के लिए संघर्ष इन दिनों जारी है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 125 रन से हार मिली और इस मैच में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाए और आउट हो गए। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का कम स्कोर बनाने का सिलसिला जारी है। पिछली कुछ पारियों में उनका सिर्फ एक ही अच्छा स्कोर रहा है जिससे टीम के उप-कप्तान के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। खराब फॉर्म के कारण तिलक की आलोचना भी हो रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबलेसे पहले भारत के पूर्व ओपनर श्रीकांत ने तिलक वर्मा की जमकर आलोचना की। उन्होंने तिलक के सिलेक्शन पर सवाल उठाए और उन्हें उप-कप्तान बनाए जाने का मजाक भी उड़ाया। साथ ही तिलक छठे नंबर पर अक्षर पटेल के बाद बैटिंग करने आए जिस पर भी 1983 वर्ल्ड कप विजेता ने सवाल उठाए। तिलक ने अपनी पिछली पांच पारियों में 19, 55, 13, 24 (नाबाद) और 3 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ जिस मैच में तिलक ने 55 रन बनाए थे उसमें भारत को एक रन से हार मिली थी।

तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को दें जगह

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह पहले से ही उप-कप्तान हैं और ऐसा लगता है कि जल्द ही कप्तान भी बन जाएंगे। हो सकता है कि तेज गति और उछाल को देखकर तिलक ने खुद ही कहा हो कि वह क्रीज पर नहीं रहना चाहते। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन को खिलाना पसंद करूंगा। आप तिलक को अपना मुख्य बल्लेबाज और उप-कप्तान बनाते हैं। फिर भी आप उन्हें तेज गेंदबाजी से क्यों बचा रहे हैं। वे उन्हें अक्षर पटेल से पहले भेज रहे हैं। साफ है कि वे तिलक वर्मा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के सामने वह कमजोर पड़ जाते हैं।

तिलक वर्मा को टीम से बाहर कर देना चाहिए

श्रीकांत ने आगे कहा कि मैं लगातार कह रहा हूं कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए, लेकिन वे उन्हें बाहर नहीं करते। श्रीकांत ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में टीम ने बैटिंग ऑर्डर में गड़बड़ कर दी थी। शिवम दुबे और अक्षर पटेल से पहले हर्षित राणा को बैटिंग के लिए भेजा गया जो गलत साबित हुआ। श्रीकांत ने कहा कि उन्होंने शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को भी भेज दिया। टीम मैनेजमेंट आखिर क्या कर रहा है। हम जानते हैं कि जब गेंद में तेजी और उछाल (पेस और बाउंस) होती है, तो शिवम दुबे का खेल खत्म हो जाता है। ऐसा लग रहा था जैसे पिच देखकर ही वह आउट होकर वापस जाने के लिए खुश थे। दुबे तभी कुछ कर पाते हैं जब कोई स्पिनर फ्लैट ट्रैक पर स्लॉट में धीमी गेंद डाले। आर्चर तो उन्हें गेंदबाजी करते हुए हंस रहे थे।

IND VS ENG T20I PLAYING 11: तिलक पर खतरा! वैभव-अभिषेक ओपनर; चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs England Squad, IND vs ENG 1st T20 Match Playing 11: चौथे मैच में भारत के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है। तिलक वर्मा की जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)