श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज 2026 के दूसरे मैच में इंडिया ए ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ए टीम के खिलाफ 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए और इस टीम को जीत के लिए 350 रन का लक्ष्य दिया। इंडिया ए को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में टीम के तीन बल्लेबाजों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे ने भी टीम के लिए तेज पारी खेली।
तिलक, ऋतुराज और प्रभसिमरन सिंह ने लगाए अर्धशतक
अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए की बल्लेबाजी काफी अच्छी रही। टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने अहम पारी खेली और उन्होंने 73 गेंदों पर 5 चौकों के साथ 66 रन बनाए जबकि ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 69 गेंदोें पर 14 चौकों के साथ 84 रन की शानदार पारी खेली। प्रभसिमरन इस मैच में भारत के बेस्ट स्कोरर भी रहे। तो वहीं ऋतुराज गायकवाड़ का भी बल्ला इस मैच में चला और उनके बल्ले से 80 गेंदों पर 66 रन निकले।
इस मैच में वैभव बेशक 44 रन के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन वो इंडिया ए को तेज शुरुआत दिलाने में पूरी तरह से कामयाब रहे। वैभव ने ये रन 22 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से बनाए। वैभव ने पहले विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 74 रन की मजबूत साझेदारी भी की। प्रियांश आर्या नहीं चल पाए और वो 8 रन पर आउट हुए जबकि आयुष बदोनी खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यांश शेडगे ने आखिरी पलों में 27 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 40 रन की तेज पारी खेली।
अब्दुल्ला अहमदजई ने लिए 5 विकेट
अफगानिस्तान के लिए इस मैच में अब्दुल्ला अहमदजई ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उन्होंने 9 ओवर में 68 रन देकर ये विकेट हासिल किए। अब्दुल्ला अहमदजई ने इंडिया ए के जिन 5 बैटर्स को आउट किया वो वैभव, प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे और अरशद खान रहे। फरमानुल्लाह साफी ने भी अच्छी गेंदबाजी की और इंडिया ए के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
वैभव अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन; 22 गेंदों पर नहीं जड़ा एक भी छक्का
वैभव ने अफगानिस्तान के खिलाफ गजब की शुरुआत की और बेहद लय में नजर आ रहे थे, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वैभव के पास बड़ा मौका था, लेकिन वो चूक गए, लेकिन 200 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
