भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 11 गेंदों पर 2 छ्क्के और एक चौके की मदद से नाबाद 24 रन की पारी 218.18 की स्ट्राइक रेट के साथ खेली। तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन भी पूरे किए और वो टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले सबसे युवा बैटर भी बने।
तिलक वर्मा ने दो दिन बाद तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड
इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एक जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान अपने 1500 रन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए थे और भारत की तरफ से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 1500 रन बनाने वाले सबसे युवा बैटर बने थे, लेकिन दो दिन के बाद ही यानी 4 जुलाई को तिलक वर्मा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए।
तिलक वर्मा ने टी20आई में 1500 रन 23 साल 238 दिन की उम्र में पूरे किए जबकि अभिषेक ने ये कमाल 25 साल 300 दिन की उम्र में किया था और वो अब दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने ये उपलब्धि 27 साल 138 दिन की उम्र में हासिल की थी जबकि केएल राहुल चौथे तो वहीं रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं।
T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
23 साल 238 दिन – तिलक वर्मा
25 साल 300 दिन – अभिषेक शर्मा
27 साल 143 दिन – विराट कोहली
28 साल 230 दिन – केएल राहुल
30 साल 234 दिन – रोहित शर्मा
30 साल 290 दिन – हार्दिक पांड्या
31 साल 212 दिन – सुरेश रैना
32 साल 115 दिन – सूर्यकुमार यादव
33 साल 340 दिन – शिखर धवन
37 साल 214 दिन – एमएस धोनी
T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर (फुल मेंबर)
22 साल 192 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज
22 साल 272 दिन – ब्रायन बेनेट
23 साल 238 दिन – तिलक वर्मा
23 साल 325 दिन – इब्राहिम जादरान
25 साल 236 दिन – उमर अकमल
25 साल 300 दिन – अभिषेक शर्मा
25 साल 315 दिन – हैरी टैक्टर
25 साल 320 दिन – बाबर आजम
26 साल 152 दिन – पथुम निसांका
26 साल 271 दिन – ग्लेन फिलिप्स
साई सुदर्शन नंबर 1, शीर्ष 10 में 5 भारतीय; इंडिया ए-श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर बैटर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और 2 मैचों में 2 शतक भी जड़े। साई का बेस्ट स्कोर इस टेस्ट सीरीज में 168 रन रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
