India best playing 11 for T20 World Cup 2026: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से हराते हुए अपनी तैयारियों को पूरी तरह से परखा और अब इस सीरीज में जीत के बाद भारत बेहद उत्साह के साथ आईसीसी के इस अहम टूर्नामेंट में मैदान पर उतरेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भारत ने अपने हर खिलाड़ी को परखा जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा है और सभी खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस भी खूब मिली। हालांकि इस टी20 सीरीज में भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा नहीं खेल पाए, लेकिन अब वो ठीक हो चुके है और वर्ल्ड कप के लिए उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है।

तीसरे नंबर पर खेलेंगे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा की टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दल में वापसी होगी और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी होंगे। तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारत के लिए सबसे बड़ा पेंच ओपनिंग को लेकर है क्योंकि अभिषेक शर्मा को टीम के लिए ओपन करेंगे ये पक्का है, लेकिन संजू या इशान में से किसे मौका मिलेगा इस पर सबकी नजर रहने वाली है।

इशान ने संजू, सूर्यकुमार, ऋतुराज, गिल का यह रिकॉर्ड तोड़ा; 10 छक्के लगाकर तिलक, रोहित की ऐसे की बराबरी

इशान या संजू किसे मिलेगा मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ इशान ने गजब की बैटिंग की तो वहीं दूसरी तरफ संजू पूरी तरह से फेल रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट किसे उतारती है ये देखना दिलचस्प होगा, लेकिन संजू को तरजीह मिल सकती है क्योंकि शुरु में भारत के मुकाबले अपेक्षाकृत अपने से कमजोर टीमों से है। भारत संजू को मौका देकर उन्हें फॉर्म में आने का मौका दे सकता है। वहीं इशान ने बैटिंग को जरूर शानदार किया, लेकिन विकेटकीपिंग के मोर्चे पर वो संजू से मुकाबले कमजोर नजर आए।

कुलदीप के ऊपर वरुण को मिल सकती है तरजीह

टी20 वर्ल्ड कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार चौथे, हार्दिक पांचवें तो वहीं रिंकू सिंह छठे नंबर पर खेलते नजर आ सकते हैं। अक्षर पटेल फिट हैं और टीम के उप-कप्तान हैं ऐसे में वो प्लेइंग इलेवन में जरूर होंगे जबकि स्पिनर के रूप में कुलदीप के ऊपर वरुण को तरजीह दी जा सकती है। टीम में तेज गेंदबाज को रूप में अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

अभिषेक-सूर्यकुमार से भी आगे रहे इशान किशन, 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगाए सबसे ज्यादा इतने छक्के