INDIA A vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, लेकिन इससे पहले वार्म-अप मैचों का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत सोमवार से होगी। सोमवार को तीन वार्म-अप मैच खेले जाएंगे जिसमें इंडिया ए का सामना यूएसए के साथ होगा जबकि कनाडा की टीम इटली से तो वहीं अफगानिस्तान की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

तिलक वर्मा को इंडिया ए टीम में किया गया शामिल

वार्म-अप मैचों में इंडिया ही एकमात्र ऐसी टीम है जो अपनी ए टीम को मैदान में उतार रही है। वार्म-अप मैच के लिए इंडिया ए टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है जो अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। तिलक वर्मा इस मुकाबले के बाद भारतीय कैंप के साथ जुड़ जाएंगे और यूएसके के खिलाफ मुकाबले से वो अपनी फिटनेस को परख पाएंगे साथ ही उनके पास रिदम में आने का मौका भी होगा।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: वेदांत नहीं पाकिस्तान के खिलाफ ये भारतीय ऑलराउंडर बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, गेंद-बल्ले दोनों से चमका

आयुष बदोनी को मिली कप्तानी

यूएसए के खिलाफ जो टीम मैदान पर उतरेगी उसका कप्तान आयुष बदोनी को बनाया गया है जबकि इस टीम में विकेटकीपर के रूप में एन जगदीशन और उर्विल पटेल को शामिल किया गया है। इंडिया ए टीम में रियान पराग और मयंक यादव को भी शामिल किया गया है जो अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। इस टीम में नमनधीर, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।

यूएसए के खिलाफ वार्म-अप मैच के लिए इंडिया ए टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।

तिलक वर्मा इन, इशान-संजू में किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग 11