मुंबई इंडियंस के स्टार बैटर तिलक वर्मा ने आईपीएल 2026 के 30वें लीग मैच में गुजरात के खिलाफ ना सिर्फ अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकाला बल्कि नाबाद शतकीय पारी खेलकर 3 बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किया। तिलक वर्मा ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया साथ ही साथ ये इस लीग में उनका बेस्ट स्कोर भी रहा। उन्होंने अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे बैटर को पीछे छोड़ते हुए सनत जयसूर्या के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

तिलक ने तोड़ा अभिषेक, यशस्वी, ग्लेन फिलिप्स का रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने गुजरात के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली और टी20 क्रिकेट में 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल के साथ पहले स्थान पर आ गए। टी20 क्रिकेट में ये तिलक वर्मा का 5वां शतक रहा और वो शुभमन गिल की बराबरी पर आ गए जिन्होंने इस उम्र में कुल 5 शतक लगाए थे। तिलक ने अभिषेक शर्मा, यशस्वी और ग्लेन फिलिप्स को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 23 साल की उम्र में 4-4 शतक लगाए थे।

23 साल की उम्र में सर्वाधिक टी20 शतक

5: तिलक वर्मा
5:शुभमन गिल
4: अभिषेक शर्मा
4: यशस्वी जयसवाल
4: ग्लेन फिलिप्स

तिलक ने की सनत जयसूर्या की बराबरी

तिलक ने गुजरात के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया और वो मुंबई की तरफ से आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर भी बने। उन्होंने सनत जयसूर्या की बराबरी कर ली जिन्होंने 18 साल पहले मुंबई के लिए यानी साल 2008 में सीएसके के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था।

मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर

45 गेंदें – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, 2008
45 गेंदें – तिलक वर्मा बनाम जीटी,2026

तिलक ने मुरली विजय को पीछे छोड़ा

तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर शतक लगाया और उन्होंने मुरली विजय को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इस लीग में 46 गेंदों पर शतक लगाया था। आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तिलक वर्मा अब इशान किशन और मयंक अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में वैभव पहले स्थान पर हैं। मुरली विजय अब छठे नंबर पर आ गए।

आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले भारतीय

35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी
37 गेंद – यूसुफ पठान बनाम एमआई
39 गेंद – प्रियांश आर्या बनाम सीएसके
40 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम पीबीकेएस
45 गेंद – मयंक अग्रवाल बनाम आरआर
45 गेंद – ईशान किशन बनाम आरआर
45 गेंद – तिलक वर्मा बनाम जीटी
46 गेंद – मुरली विजय बनाम आरआर
47 गेंद – विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
48 गेंद – वीरेंद्र सहवाग बनाम डीसीएच

प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वैभव के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के लिए की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)