जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा और इशान किशन दोनों ने भारत के लिए शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। तिलक और इशान की पारी के दम पर भारत ने इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन बनाए और इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 17.5 ओवर में 129 रन बनाए और इस टीम को 90 रन से हार मिली। इस मैच में तिलक ने अपनी पारी के दम पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया जबकि इशान ने युवराज सिंह-रोहित शर्मा समेत 5 बैटर्स को पीछे छोड़ दिया।
तिलक वर्मा ने श्रेयस और राहुल को छोड़ा पीछे
तिलक वर्मा ने इस मैच में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया साथ ही उन्होंने 29 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी खेली। टी20आई में ये छठा मौका था जब तिलक वर्मा 50 प्लस की पारी खेलकर नाबाद रहे और श्रेयस व केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया। श्रेयस व राहुल टी20आई में अब तक 5-5 बार 50 प्लस की पारी खेलकर नाबाद रहे हैं। यानी भारत की तरफ से टी20 प्रारूप में 50 प्लस की पारी खेलकर सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तिलक तीसरे नंबर पर आ गए।
भारत की तरफ से T20I में सबसे ज्यादा बार 50+ की पारी खेलकर नाबाद रहने वाले बैटर्स
22 – विराट कोहली
10 – रोहित शर्मा
10 – सूर्यकुमार यादव
6 – तिलक वर्मा
5 – श्रेयस अय्यर
5 – केएल राहुल
तिलक ने तोड़ा यशस्वी का रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की तरफ से टी20आई में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव (23 गेंद) के साथ आ गए। तिलक ने यशस्वी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने ऐसा कमाल 29 गेंदोें पर किया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी हैं जिन्होंने ये कमाल 18 गेंदों पर किया था।
जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 भारतीय
वैभव सूर्यवंशी- 18 गेंद (हरारे, 2026)
तिलक वर्मा- 23 गेंद (हरारे, 2026)
सूर्यकुमार यादव – 23 गेंदें (मेलबर्न, 2022)
यशस्वी जायसवाल – 29 गेंदें (हरारे, 2024)
अभिषेक शर्मा – 33 गेंदें (हरारे, 2024)
केएल राहुल – 34 गेंदें (मेलबर्न, 2022)
शुभमन गिल – 35 गेंदें (हरारे, 2024)
इशान ने युवराज, रोहित समेत 5 बैटर्स का रिकार्ड तोड़ा
इशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 81 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने। साल 2026 में ये चौथा मौका था जब वो टी20आई में प्लेयर ऑफ द मैच बने। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से एक साल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। इशान ने युवराज सिंह, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को एक साथ पीछे छोड़ दिया जो एक साल में 3-3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं।
T20I में एक साल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले प्लेयर्स
7 – सूर्यकुमार यादव (2022 में 31 मैच)
6 – विराट कोहली (2016 में 15 मैच)
5 – सूर्यकुमार यादव (2023 में 18 मैच)
4 – इशान किशन (2026 में 22 मैच)
3 – युवराज सिंह (2012 में 10 मैच)
3 – कुलदीप यादव (2018 में 9 मैच)
3 – रोहित शर्मा (2018 में 19 मैच)
3 – विराट कोहली (2022 में 20 मैच)
3 – अभिषेक शर्मा (2025 में 21 मैच)
यशस्वी-राहुल ओपनर, बुमराह-जडेजा IN, नीतिश-सुंदर OUT; श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए संभावित भारतीय टीम
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले कुछ दिनों में किया जाएगा। इस टीम में बुमराह-जडेजा की वापसी हो सकती है जबकि नीतिश-सुंदर चोटिल होने की वजह से शायद टीम का हिस्सा नहीं बन पाएं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
