भारतीय चयनकर्ताओं ने गुरुवार 14 मई को इंडिया ए के स्क्वाड का चयन किया है। यह टीम अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के खिलाफ 9 जून से वनडे की त्रिकोणीय श्रंखला खेलेगी। इस टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया और रियान पराग उपकप्तान हैं। जबकि वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या का भी टीम में चयन हुआ है।

खास बात यह है कि वैभव और प्रियांश के अलावा आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं। आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अंशुल कंबोज, समेत कई खिलाड़ियों का इस टीम में चयन हुआ है। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे को भी जगह मिली है। इस सीरीज के सभी मुकाबले दाम्बुला में खेले जाएंगे।

इंडिया ए का पूरा स्क्वाड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

भारत-श्रीलंका-अफगानिस्तान त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

क्रमांकदिनदिनांकमैच
1मंगलवार09-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
2गुरुवार11-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
3शनिवार13-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
4सोमवार15-जून-26भारत ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
5बुधवार17-जून-26भारत ‘ए’ बनाम अफगानिस्तान ‘ए’
6शुक्रवार19-जून-26अफगानिस्तान ‘ए’ बनाम श्रीलंका ‘ए’
7रविवार21-जून-26त्रि-राष्ट्रीय फाइनल (फाइनल मैच)

वैभव, प्रियांश, प्रभसिमरन का आईपीएल में जलवा

वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह तीनों ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में वैभव 440 रन, प्रियांश 10 पारियों में 342 रन और प्रभसिमरन सिंह 10 पारियों में 382 रन बना चुके हैं। वैभव और प्रियांश ने तो छक्कों की भी खूब बरसात की है। सूर्यवंशी 40 और प्रियांश आर्या अभी तक 32 छक्के इस सीजन में लगा चुके हैं।

5 खिलाड़ियों का बेंच पर ही गुजरेगा पूरा सीजन, अब मौका मिलना मुश्किल; अर्जुन तेंदुलकर और उनके दोस्त भी शामिल

आईपीएल 2026 के 13 लीग मैच अब बाकी हैं और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका पूरा सीजन अब बेंच पर ही बैठे गुजर सकता है। अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर