तिलक वर्मा ने इंजरी और सर्जरी के बाद मैदान पर जोरदार वापसी की है। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यूएसए के खिलाफ इंडिया ए के लिए वार्म अप मैच खेलने उतरे। उन्होंने धुआंधार वापसी करते हुए ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया और गेंद,बैट व फील्डिंग से जलवा बिखेरा। उनकी अब वापसी टीम इंडिया के स्क्वाड में लगभग तय है। इससे संजू सैमसन की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं।
तिलक वर्मा का ऑलराउंड प्रदर्शन
तिलक वर्मा ने वार्म अप मैच में यूएसए के खिलाफ इंडिया ए के लिए बैटिंग करते हुए 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने 158 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने एक ओवर फेंका और यूएसए के लिए 44 रन की पारी खेलने वाले एंड्रीज गौस का विकेट लिया। फील्डिंग में भी उन्होंने दो बेहतरीन कैच पकड़े।
संजू सैमसन बाहर, तिलक वर्मा की वापसी; टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए दिग्गज ने बताई प्लेइंग 11
तिलक वर्मा की इस धुआंधार वापसी से उनकी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में वापसी कंफर्म है। रिपोर्ट के मुताबिक वह 3 फरवरी को भारतीय स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे। साथ ही वह 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच के लिए भी भारतीय सीनियर टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे। इससे अब संजू सैमसन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
संजू सैमसन की जगह लेंगे इशान किशन
संजू सैमसन ने बतौर ओपनर पिछली सीरीज में काफी निराश किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच पारियों में सिर्फ 46 रन ही बनाए। दूसरी तरफ इशान किशन ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और 215 रन चार पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ इस सीरीज में ठोके। उन्होंने नंबर 3 पर तिलक वर्मा की कमी नहीं खलने दी। चौथे टी20 में उन्हें बाहर किया गया तो भारतीय टीम यह मैच हार गई थी।
इशान किशन एक विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं। ऐसे में संजू सैमसन की खराब फॉर्म जहां टीम के लिए चिंता का सबब है। वहीं इशान किशन के इस प्रदर्शन को भारतीय कप्तान और कोच नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। तिलक वर्मा वापसी करने को तैयार हैं और नंबर 3 की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में इशान किशन आउट ऑफ फॉर्म संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में ले सकते हैं।
IND A vs USA: जगदीशन का शतक, तिलक-आयुष की अच्छी पारी; इंडिया ए ने यूएसए को दिया 239 का लक्ष्य
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।
