तिलक वर्मा ने अपनी कप्तानी में 21 जून को इंडिया ए को वनडे ट्राई नेशन सीरीज का चैंपियन बनाया था। उसके तुरंत बाद वह तेलंगाना लीग में अपनी टीम मेडक फाल्कन्स के लिए खेलने हैदराबाद पहुंच गए। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक ने आयरलैंड दौरे से पहले अपनी टी20 की तैयारियों का प्रदर्शन किया और 56 गेंद पर 136 रन कूट दिए। इसी के साथ मेडक की टीम ने 259 रन का लक्ष्य चेज कर लिया।

इसी मुकाबले में वारंगल वॉरियर्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी अमन राव पेराला ने 48 गेंद पर 142 रन ठोके थे, जिसमें 32 गेंद पर ऐतिहासिक शतक भी आया था। उसके बाद तिलक के तूफान में अमन की यह पारी बेकार हो गई। पहले खेलते हुए वारंगल की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाए थे। जवाब में मेडक फाल्कन्स ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

तिलक वर्मा के स्ट्राइक रेट पर उठ रहे थे सवाल

हाल ही में खत्म हुई वनडे ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा इंडिया ए के टॉप स्कोरर थे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में था। उससे पहले आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। अब तिलक ने आयरलैंड दौरे पर पहली बार उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालने से पहले ऐलान कर दिया है फॉर्म में वापसी का।

तिलक वर्मा ने 43 गेंद पर इस पारी में शतक जड़ा। उन्होंने इसके बाद सेलिब्रेशन नहीं किया लेकिन अंत में जब टीम को उन्होंने 259 के लक्ष्य तक पहुंचाया तब वह खुशी से उछल पड़े। तिलक ने 56 गेंद में 136 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके 7 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा।

सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा की इस पारी के साथ उनके कमिटमेंट की भी तारीफ हो रही है। एक दिन बाद ही वह ट्राई सीरीज खेलकर श्रीलंका से हैदराबाद लौटे और यहां तूफानी पारी खेल दी।

स्मैशर्स माल्दा को हरा रार टाइगर्स ने पहली बार जीता बंगाल टी20 लीग का खिताब

रार टाइगर्स ने स्मैशर्स माल्दा को 9 रनों से हराकर जीता बंगाल टी20 लीग 2026 का खिताब। बारिश के कारण मैच को दो बार रोकना पड़ा। पहले 15 ओवर का किया गया फिर नौ ओवर का करना पड़ा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर