साक्षी राज। यह खबर अभिनेता टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों को निराशा करने वाली है। फैंस को टाइगर श्राफ के डूरंड कप में डेब्यू का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन फिलहाल उन्हें और इंतजार करना होगा। टाइगर श्रॉफ ने रविवार 10 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी कि वह इस बार मुंबई एफसी की ओर से डूरंड कप का हिस्सा नहीं होंगे। टाइगर श्रॉफ ने बताया कि वह जरूरी काम के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पांएगे।

इस संबंध में मुंबई एफसी ने अपने इंस्टाग्राम हैडंल पर एक पोस्ट (वीडियो संदेश) भी शेयर की। वीडियो में टाइगर श्राफ कह रहे हैं, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आखिरी समय में कुछ जरूरी काम आ जाने के कारण मैं डूरंड कप के लिए शिलॉन्ग नहीं आ पाऊंगा। मैं अपनी टीम मुंबई एफसी के लिए खेलने के लिए बेहद उत्साहित था, लेकिन जैसा कि मैंने बताया मैं इस बार हिस्सा नहीं ले पाऊंगा। सभी को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। टूर्नामेंट शानदार रहा और टीम को सर्पोट करने के लिए मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा।

टाइगर श्रॉफ ने भारतीय फुटबॉल का समर्थन करने के लिए भी अपील की। टाइगर श्राफ ने कहा, बहुत सारे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि सही समर्थन और अवसर से भारतीय फुटबॉल कमाल कर सकता है।

एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले फुटबॉल खिलाड़ी बनना चाहते थे। टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में कदम रखा था। टाइगर श्रॉफ ने 2017 में दिग्गज खिलाड़ी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अपना पसंदीदा फुटबॉलर बताया था। टाइगर श्राफ ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बॉयोपिक में काम करने की इच्छा भी जताई है।

टाइगर श्रॉफ मुंबई एफसी के साथ शुरुआत से ही जुड़े है। मुंबई एफसी की स्थापना साल 2024 में हुई थी। टाइगर श्रॉफ क्लब के लिए मुंबई जिला लीग में खेल चुके हैं। वह टूर्नामेंट के अभ्यास सत्र में भी शामिल थे। टाइगर श्रॉफ को डूरंड कप 2026 के लिए मुंबई एफसी की टीम में पिछले महीने 28 जुलाई को शामिल किया गया था। तब ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टाइगर श्रॉफ के खेलने की उम्मीद भी जताई गईं थीं।

नोट: इस खबर को साक्षी राज ने लिखा है। साक्षी राज जनसत्ता में इंटर्न हैं।

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: बंदरों से निपटने का उपाय, लंगूर की आवाज निकालने वालों की ली जाएगी सेवा

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने मिलकर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम का व्यापक कायाकल्प किया है। जनवरी में इंडिया ओपन के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई आलोचना हुई थी। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहा क्लिक करे)