इंग्लैंड के 100-100 गेंद वाले टूर्नामेंट द हंड्रेड की नीलामी में सनराइजर्स लीड्स की टीम ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को 1,90,000 पाउंड (2.3 करोड़)में अपने साथ जोड़ा। ऐसी खबरें आई थीं कि आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों द्वारा खरीदी गई टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बोली नहीं लगाएंगी और गुरुवार को नीलामी की शुरुआत में ऐसा ही देखने को मिला।

मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें कोई खरीदार मिला। बर्मिंघम फीनिक्स और ट्रेंट रॉकेट्स ने उनके लिए बोली लगाई। फीनिक्स ने उन्हें 1,40,000 पाउंड में खरीदा। दोनों टीमें किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से नहीं जुड़ी हैं। सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं बिके, लेकिन अबरार का नाम आते ही मामला बढ़ा। उनका बेस प्राइस 75 हजार पाउंड था।

ट्रेंट रॉकेट्स ने भी दिखाई दिलचस्पी

सनराइजर्स लीड्स की सह-मालिक और सीईओ काव्या मारन ने बरार के लिए तुरंत बोली लगाई। ट्रेंट रॉकेट्स ने भी दिलचस्पी दिखाई और बोली जल्द ही 100,00,0 पाउंड को पार कर गई। जैसे ही मुकाबला 1,50,000 की पर पहुंचा काव्या और हेड कोच डेनियल विटोरी के बीच कुछ बातचीत हुई। फिर उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया। आखिरकार ट्रेंट रॉकेट्स पीछे और अबरार 1,90,000 में सनराइजर्स लीड्स के प्लेयर बन गए।

हैरी ब्रूक हैं कप्तान

सनराइजर्स लीड्स की कप्तानी हैरी ब्रूक हैं। टीम में ब्रायडन कार्स, मिचेल मार्श और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ी भी हैं। सनराइजर्स लीड्स ने शुरुआत में ही साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन, इंग्लैंड के ज़ैक क्रॉली, मैट पॉट्स और डैन लॉरेंस को भी अपने साथ जोड़ा था। 2009 के बाद से आईपीएल में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है और दुनियाभर की घरेलू लीगों में फ्रेंचाइजी खरीदने वाले आईपीएल टीम के मालिक आमतौर पर उस देश के क्रिकेटरों को नहीं लेते हैं।

यह भी पढ़ें: कोलकाता नाइट राइडर्स का पूर्व खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसा, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने की कार्रवाई