अस्पताल में THE GREAT KHALI, रिंग में तीन रेसलरों ने एक साथ किया था जानलेवा वार
सूत्रों के मुताबिक, उनके कंधे में फ्रैक्चर है। इसके अलावा, सिर, छाती में भी चोट लगी है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में हुए कांटीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट शो ‘द ग्रेट खली रिर्टन्सॅ’ के दौरान विदेशी पहलवानों के हमले में भारतीय पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ खली गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बहुप्रचारित शो के आयोजकों ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने बुधवार रात हुए शो के दौरान विदेशी पहलवानों के हमले में लहुलुहान हो गए खली को गुरुवार सुबह हल्द्वानी से हेलिकॉप्टर से देहरादून लाया गया जहां उन्हें एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आयोजकों ने बताया कि खली को माथे पर सात टांके लगे हैं।
चिकित्सक उनके टैस्ट करवा रहे हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि वे 28 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित अगले मुकाबले में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘सीएमफारयूथॅ’ के तहत बुधवार को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू हुए इस शो के दौरान खली ने एक पहलवान ब्रूडी स्टील को रिंग से बाहर फेंक दिया। इससे नाराज होकर विदेशी पहलवानों माइक नॉक्स और अपोलो ने उन पर लोहे की कुर्सी से हमला कर दिया ंिजसमें खली को गंभीर चोटें आईं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
















