टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा और मैच को लेकर माहौल काफी गरम है। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर तनवीर अहमद की जमकर क्लास लगाई है।

हरभजन सिंह ने तनवीर अहमद को जमकर लताड़ा

वीडियो की शुरुआत में भज्जी कहते हैं कि ये वीडियो क्रिकेट से संबंधित नहीं है। ये वीडियो एक टुच्चे से इंसान के लिए है जिसने मेरे बारे में कहीं कमेंट किया है। वैसे तो मुझे उसके बारे में पता नहीं है कि वो क्या है, लेकिन मैं इसे बार-बार देखता हूं कि वो ड्रामे करता रहता है। पहली बात तो मैं ये पूछना चाहता हूं कि ये कौन है, पता है क्या आप जानते हो इसको। ये कोई तनवीर अहमद है जिसने पाकिस्तान के लिए 3-4 मैच खेला है, लेकिन ये हरकतें ऐसी करता है जैसे ये इमरान खान है या फिर वसीम अकरम है।

भज्जी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में इतने बड़े-बड़े क्रिकेटर हुए हैं ये तो कभी कुछ नहीं बोलते, लेकिन तेरे जैसे बंदे जो ना तीन में ना तेरह में, ऐसे बंदे क्या-क्या बोलते हैं। लानत है तेरे पे। मैं आईएल टी20 का मैच कर रहा था जो एक लीग है और दुबई में होती है। इस लीग में मैं ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम करता हूं तो यहां पर ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और इस बार इंडिया के भी खिलाड़ी खेले हैं जैसे दिनेश कार्तिक वगैरह खेले हैं तो ब्रॉडकास्टर का काम क्या होता है। उसका काम होता है कि कोई मैन ऑफ द मैच बने तो उससे सवाल पूछना।

बड़े खिलाड़ी सबकी इज्जत करते हैं

हरभजन ने वीडियो में आगे कहा कि इनके एक स्पिनर आए हैं जो रुककर बॉल डालते हैं तो उन्होंने किसी मैच में 3 विकेट लिए और टीम को मैच जिताकर मैन ऑफ द मैच बना। अगर वो मैन ऑफ द मैच बने हैं तो मेरा काम क्या है कि मैं उनसे पूछूंगा कि भाई पिच कैसी थी, आपने कैसी गेंदबाजी की। अब मैं वहां उसके सवाल-जवाब कर रहा हूं तो उसको तकलीफ है। अब मैं वहां आता और उससे सवाल-जवाब नहीं करता तो उसके ज्यादा तकलीफ होती क्योंकि ये पाकिस्तानी है इससे सवाल-जवाब नहीं किया।

भज्जी ने कहा कि इसने मेरे बारे में कहा कि जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी देखता है ये चिपक जाता है। ओए, मेरी बात सुन, पाकिस्तान के जितने भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं ना वो भी कभी ऐसी बात ही नहीं करते और वो अन्य खिलाड़ियों को इज्जत देना जानते हैं। वसीम, वकार या वहां के कई खिलाड़ी किसी के बारे में बात नहीं करते, लेकिन तुम्हारे जैसे बंदे जिसने जिंदगी में कुछ हासिल नहीं किया है वो वो सर्फ टुच्चे चैनल पर बैठकर इस तरह की बातें करते हैं। तनवीर तुम बकवास करनी बंद करो और हमारे यहां तो देखो भी मत। दफा हो जा, मेरे मुंह मत लग, इस बार कुछ नहीं कहा, लेकिन अगली बार तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।

ये खबरें भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह

इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1