साउथ अफ्रीका ने टेम्बा बावुमा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया। इस टेस्ट सीरीज में दो मैच जीतने के बाद टेम्बा बावुमा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में हिटमैन से आगे निकल गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस मौजूद हैं जिन्होंने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
टेम्बा बावुमा ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के 2 मैचों में हराया जबकि एक मैच में इस टीम को हार मिली। साउथ अफ्रीका ने इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 214 रन से हार मिलने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे मैच को पारी और 31 रन से जीता जबकि तीसरे मैच में फिर से प्रोटियाज ने 176 रन से जीत दर्ज की। ये टेम्बा बावुमा की कप्तानी में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका की 13वीं जीत रही और वो यानी टेम्बा बावुमा, रोहित शर्मा से आगे निकल गए।
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 12 मैच जीते थे जबकि टेम्बा ने 13 मैच में जीत दर्ज की और वो 5वें नंबर पर आ गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अब रोहित शर्मा 12 जीत के साथ छठे नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं जिन्होंने कुल 26 मैच जीते हैं जबकि दूसरे नंबर पर बेन स्टोक्स हैं जिन्होंने कुल 21 मैच जीते थे। जो रूट तीसरे नंबर प 15 जीत के साथ मौजूद हैं जबकि चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 14 मैच जीते थे।
WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले टॉप-7 कप्तान
- पैट कमिंस – 26 जीत | जीत का प्रतिशत 60.46
- बेन स्टोक्स – 21 जीत | जीत का प्रतिशत 52.50
- जो रूट – 15 जीत | जीत का प्रतिशत 41.66
- विराट कोहली – 14 जीत | जीत का प्रतिशत 63.63
- टेम्बा बावुमा – 13 जीत | जीत का प्रतिशत 86.66
- रोहित शर्मा – 12 जीत | जीत का प्रतिशत 50.00
- टॉम लैथम – 11 जीत | जीत का प्रतिशत 55.00
अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
