भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब दो महीने से ज्यादा तक आईपीएल 2026 में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में पूरे साल लगातार व्यस्त रह सकती है। इंग्लैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई, बांग्लादेश और एशियन गेम्स के लिए जापान जाना तय है। वहीं इसमें अब कई सीरीज जुड़ने की भी आशंका है। इसके अलावा सितंबर-अक्टूबर में जब भारतीय टीम को एशियन गेम्स में खेलना है, उसी दौरान वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज भी होनी है।
क्रिकबज के मुताबिक भारतीय टी20 टीम के कैलेंडर में जुलाई-अगस्त के दौरान श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज जोड़ी जा सकती है। हालांकि, दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का श्रीलंका दौरे पर जाना पहले से तय है। रिपोर्ट में बताया गया कि श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई से आग्रह किया है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए टी20 सीरीज करवाई जाए। इस दौरे से पहले भारतीय टीम तीन वनडे और पांच टी20 के लिए इंग्लैंड का दौरा 1 जुलाई से 19 जुलाई तक करेगी।
वहीं इसके बाद भारतीय टीम बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तीन मैचों की सीरीज के लिए डबलिन जा सकती है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि इस पर चर्चा जारी है। यह सीरीज इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले भी की जा सकती है। भारतीय टीम आईपीएल के बाद 6 जून से 20 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलेगी।
एकसाथ खेलेंगी भारत की दो टीमें?
सितंबर में वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा कर सकती है। यह सीरीज अक्टूबर तक चल सकती है। वहीं 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स में भी पुरुष क्रिकेट के मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम इन एशियाई खेलों में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने उतरेगी। भारत ने पिछले संस्करण में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण पदक जीता था। इसी कारण संभावना है कि एक तरफ एशियन गेम्स में भारत की टी20 टीम जापान में खेलेगी, और वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम घरेलू सरजमीं पर उतर सकती है।
इसके बाद 18 अक्टूबर को भारतीय टीम को 5 वनडे, पांच टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंचना होगा। हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट और बीसीसीआई के बीच आपसी सहमति के बाद सीरीज में दो वनडे मैच बढ़ाने की बात सामने आई थी। यह दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। फिर दिसंबर में स्वदेश लौटने के बाद भारतीय टीम अपने घर पर तीन वनडे और तीन टी20 के लिए श्रीलंका का सामना कर सकती है। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी आईपीएल 2027 से पहले होगी।
यह भी पढ़ें- “साउथ अफ्रीका सबसे बेवकूफ टीम”: माइकल वॉन का अजीब बयान, प्रोटियाज की आड़ में निकाली भारत के चैंपियन बनने पर खीज
यह भी पढ़ें- “मैं रिटायरमेंट ले रहा”: सचिन को बाहर किए जाने पर नहीं हुआ था भरोसा, पूर्व चयनकर्ता ने बताया- और खेलना चाहते थे तेंदुलकर
