भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सुपर 8 का अभियान रविवार को शुरू करेगी। सुपर 8 राउंड के लिए भारत को ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ जगह मिली है। अब अगर इस राउंड के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसके सेमीफाइनल का वेन्यू अभी भी तय नहीं है।

भारत-पाकिस्तान के बीच अगर हुआ सेमीफाइनल…

भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो कोलंबो, मुंबई या कोलकाता किसी एक जगह अपना मैच खेलेगी। अभी यह तय नहीं है कि भारत अपना सेमीफाइनल मैच कहां खेलेगा। यह पेंच सिर्फ पाकिस्तान के कारण फंस रहा है।

क्योंकि पाकिस्तान और भारत के बीच अगर सेमीफाइनल होता है तो यह मैच कोलंबो में खेला जाएगा। यह पाकिस्तान के सुपर 8 से आगे बढ़ने पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान का पहला सुपर 8 का मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था।

वहीं टीम इंडिया का बाकी किसी टीम से अगर मुकाबला हुआ तो यह भारत की सुपर 8 की पोजीशन पर निर्भर करेगा। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 मार्च और 5 मार्च को खेले जाने हैं। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल के वेन्यू पर भी इसी तरह असमंजस है। फिलहाल सेमीफाइनल के वेन्यू की सभी कंडीशन्स जानते हैं:-

कब और कहां हो सकता है भारत का सेमीफाइनल मैच?

  • ग्रुप 1 में भारत रहा टॉप पर और पाकिस्तान बाहर: इस स्थिति में टीम इंडिया पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता (ईडेन गार्डेन्स) में खेलने उतरेगी।
  • ग्रुप 1 में भारत टॉप और ग्रुप 2 में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर: ऐसे में भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा।
  • ग्रुप 1 में भारत दूसरे और ग्रुप 2 में पाकिस्तान पहले स्थान पर: इस स्थिति में भी भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा।
  • भारत और पाकिस्तान अपने-अपने ग्रुप में पहले/दूसरे स्थान पर: इस स्थिति में ग्रुप 2 की अन्य टीम से भारत का सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को मुंबई (वानखेड़े) में होगा।
  • ग्रुप 1 में भारत दूसरे और ग्रुप 2 से पाकिस्तान बाहर: इस स्थिति में भारतीय टीम 5 मार्च को अपना सेमीफाइनल मैच मुंबई (वानखेड़े) में खेलेगी।

सुपर 8 का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूसमय (IST)
21 फरवरीन्यूजीलैंड vs पाकिस्तानकोलंबोशाम 7 बजे
22 फरवरीइंग्लैंड vs श्रीलंकापल्लीकेलेदोपहर 3 बजे
22 फरवरीभारत vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबादशाम 7 बजे
23 फरवरीजिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीजमुंबईशाम 7 बजे
24 फरवरीइंग्लैंड vs पाकिस्तानपल्लीकेलेशाम 7 बजे
25 फरवरीन्यूजीलैंड vs श्रीलंकाकोलंबोशाम 7 बजे
26 फरवरीवेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीकाअहमदाबाददोपहर 3 बजे
26 फरवरीभारत vs जिम्बाब्वेचेन्नईशाम 7 बजे
27 फरवरीइंग्लैंड vs न्यूजीलैंडकोलंबोशाम 7 बजे
28 फरवरीश्रीलंका vs पाकिस्तानपल्लीकेलेशाम 7 बजे
1 मार्चजिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीकादिल्लीदोपहर 3 बजे
1 मार्चभारत vs वेस्टइंडीजकोलकाताशाम 7 बजे

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया में एक बदलाव, भारत-साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- दोबारा हो सकता है IND vs PAK मैच, पाकिस्तान को सुपर 8 में करनी होगी एंट्री; समझें पूरा गणित