Team India T20 Captaincy Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) में पहली ही सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) को चैंपियन बनाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बतौर कप्तान बेहद सफल साबित हो रहे हैं। वह अबतक 6 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं और एक भी मैच में हार का सामना नहीं करन पड़ा है। जून 2022 में आयरलैंड दौरे पर पहली बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में टीम इंडिया (Team India) की कमान सौंपी गई। इसके बाद से वह अबतक 6 मैच में कप्तानी कर चुके हैं और 5 जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
टीम इंडिया अधिकतर टी20 क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में खेली है। रोहित शर्मा का रिकॉर्ड सबसे बेहतर है। 51 मैच में 39 में जीत मिली है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में 50 में से 30 में जीत मिली है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 72 में से 41 में जीत मिली है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीती थी। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई।
कप्तान | मैच | जीत | हार |
महेंद्र सिंह धोनी</td> | 72 | 41 | 28 |
विराट कोहली | 50 | 30 | 16 |
रोहित शर्मा</td> | 51 | 39 | 12 |
हार्दिक पांड्या | 6 | 5 | – |
MS Dhoni की कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जीती टीम इंडिया
टी20 में टीम इंडिया (Team India) के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया सबसे ज्यादा मैच जीती है। साल 2007 से 2016 के बीच टीम इंडिया को 72 मैचों में 41 में मैच जीत मिली है। 28 में हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच बेनतीजा रहे। उनकी कप्तानी में जीत प्रतिशत लगभग 59.28 का रहा है।
Hardik Pandya की कप्तानी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
दिनांक | टीम | नतीजा |
26/06/2022 | आयरलैंड | 7 विकेट से जीत |
28/06/2022 | आयरलैंड | 4 रन से जीत |
7/8/2022 | वेस्टइंडीज | 88 रन से जीत |
20/11/2022 | न्यूजीलैंड | 65 रन से जीत |
22/11/2022 | न्यूजीलैंड | बेनतीजा |
3/1/2022 | श्रीलंका | 2 रन से जीत |
Rohit Sharma और Virat Kohli का रिकॉर्ड
वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 51 मैच में 39 जीत दर्ज की है। 12 में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में जीत प्रतिशत 76.47 का रहा है। वहीं विराट कोहली ने 50 टी20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली। इसमें से 30 में जीत मिली और 16 में हार का सामना करना। दो मैच बेनतीजा रहे। उनकी कप्तानी में जीत प्रतिशत 64.58 का रहा है।
फिटनेस Hardik Pandya के लिए चिंता का सबब
हार्दिक पांड्या को टी20 में टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हार के बाद अगले टी20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर उन्हें कप्तान बनाने की मांग उठी। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे पर 3 तीन टी20 और श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में कमान उनके हाथों में रही। कप्तान बनाए जाने पर वह लंबे समय तक टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं। उनकी उम्र अभी 29 साल ही है। फिटनेस उनके लिए चिंता का सबब है।