T20 World Cup 2026, Team India Super 8 Schedule: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया को सुपर 8 का भी टिकट मिल गया। प्री सीडिंग के अनुसार टीम इंडिया को सुपर 8 के ग्रुप 1 में X1 माना गया था। अब टीम इंडिया ने बतौर X1 अंतिम 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अगले राउंड में भारतीय टीम अपने तीन मैच जिन तारीखों पर खेलेगी वे भी साफ हो गई हैं।

ग्रुप सी से पहले तीनों मैच जीतते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने भी क्वालिफाई किया था और उसे सुपर 8 के लिए X3 की पोजीशन पर रखा गया है। इस लिहाज से अब यह भी साफ हो चुका है कि सुपर 8 में भारत और वेस्टइंडीज की भिड़ंत होने वाली है और इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। आइए पहले जानते हैं कि सुपर 8 में किन तीन तारीखों पर टीम इंडिया मुकाबला खेलने उतरेगी:-

सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

  • भारत (X1) बनाम साउथ अफ्रीका X4: 22 फरवरी, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत (X1) बनाम X2: 26 फरवरी, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम, शाम 7 बजे)
  • भारत (X1) बनाम वेस्टइंडीज (X3): 1 मार्च, कोलकाता (ईडेन गार्डेन्स, शाम 7 बजे)

साउथ अफ्रीका से होगी पहली भिड़ंत

भारतीय टीम का पहला मुकाबला सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से होगा। फिलहाल प्रोटियाज अपने पहले तीन मुकाबले जीतकर ग्रुप डी में टॉप पर हैं। साउथ अफ्रीका को प्री सीडिंग के हिसाब से X4 में रखा गया है। साउथ अफ्रीका की जगह लगभग-लगभग सुपर 8 में पक्की थी। सोमवार को यूएई के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ने इसे कंफर्म कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे किसी एक से होगा तीसरा मैच?

ग्रुप बी इस वक्त सुपर 8 के लिहाज से काफी रोचक नजर आ रहा है। इस ग्रुप में श्रीलंका अपने पहले दोनों मैच जीतकर टॉप पर बनी हुई है। वहीं जिम्बाब्वे ने भी दो में से दो मैच जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है जिसने एक मैच जीता है और एक हारा है।

प्री सीडिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया X2 है अगर उसने सुपर 8 में जगह बनाई। वरना अगर जिम्बाब्वे गई तो उसे X2 बनाया जाएगा। श्रीलंका को सुपर 8 के लिए ग्रुप 2 में रखा गया है और उसको Y4 माना गया है। यानी सुपर 8 में 26 मार्च को भारत का मैच या फिर ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे के साथ होगा। देखना होगा कि दोनों में से कौन सी टीम सुपर 8 में जगह बनाती है।

यह भी पढ़ें: T20 WC 2026 Points Table: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज
यह भी पढ़ें: T20 WC में अब करो या मरो की स्थिति में पाकिस्तान, भारत से हार के बाद कोच माइक हेसन का टीम को सख्त संदेश