भारतीय टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां पांच मैचों की टी20 सीरीज पूरी हो चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-2 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। अभिषेक शर्मा इस पूरी सीरीज में हीरो रहे थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी दूसरे व तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला था। अब टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज भारत में ही होगी और अय्यर ब्रिगेड का सामना श्रीलंका से होगा।
अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी को अभी भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का इंतजार है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में उनका यह इंतजार खत्म हो सकता है। श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी और इसमें तीन वनडे व तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका का यह भारत दौरा 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा।
कब होगी भारत-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच आगामी टी20 सीरीज में तीन मैच खेले जाएंगे। टी20 से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और फिर श्रीलंका का सामना होगा भारत की युवा टी20 टीम से। इस टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:-
- पहला टी20: 22 दिसंबर 2026, राजकोट (शाम 7 बजे IST)
- दूसरा टी20: 24 दिसंबर 2026, कटक (शाम 7 बजे IST)
- तीसरा टी20: 27 दिसंबर 2026, पुणे (शाम 7 बजे IST)
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी दिखेगा वैभव-अभिषेक का तूफान
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आम तौर पर भारत की टी20 टीम का ही हिस्सा हैं। हाल ही में दोनों का चयन इंडिया ए के स्क्वाड के लिए भी हुआ है। यह दोनों खिलाड़ी 19 नवंबर से 29 नवंबर तक होने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार्स में जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं। इस टीम में प्रभसिमरन सिंह भी बतौर ओपनर मौजूद हैं। ऐसे में वैभव और अभिषेक दोनों को मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। तिलक वर्मा इंडिया ए की टीम के कप्तान बनाए गए हैं। (क्लिक करें और देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पूरा शेड्यूल)
अभिषेक-वैभव का चयन,तिलक वर्मा कप्तान, एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान
एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 के लिए इंडिया ए टीम का सोमवार, 2 नवंबर को ऐलान कर दिया। दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट में इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे। भारत की सीनियर टी20 टीम से बाहर चल रहे रिंकू सिंह को भी चुना गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
