आईपीएल का हल्ला इस वक्त पूरी दुनिया में मचा है, वहीं उसी बीच शुक्रवार (1 मई 2026) को आईसीसी ने सालाना टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। इसके मुताबिक भारत को टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। भारतीय टीम अब टॉप 3 में आ गई है। हालांकि, इस रैंकिंग का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन पोजिशन पर असर पड़ेगा या नहीं, इसको लेकर फैंस के मन में उत्सुकता होगी। टीम इंडिया की WTC पोजिशन अच्छी नहीं है और वह छठे स्थान पर है।

क्या WTC पर पड़ेगा असर?

आईसीसी ने अपनी सालाना रैंकिंग अपडेट की खबर में साफतौर पर कहा है कि इसका असर WTC अंकतालिका की मौजूदा पोजिशन पर नहीं पड़ेगा। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में छठे स्थान पर है। भारत को अपने घर पर साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी थी। अब अगर भारत को फाइनल में जाना है तो बची हुई सीरीज के ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे।

आईसीसी द्वारा किए गए ताजा अपडेट से पहले टीम इंडिया चौथे स्थान पर थी और इस सालाना अपडेट के बाद भारतीय टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज है। वहीं मौजूदा टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसकत गई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक स्थान के फायदे के साथ सातवें से छठे स्थान पर आ गई है।

ICC Men’s Test Team Rankings (ICC, Screengrab)

महिला वनडे रैंकिंग में भारत तीसरे पर

भारतीय टीम ने नवंबर में पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी की सालाना वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ही। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम नंबर एक पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है और साउथ अफ्रीका चौथे, न्यूजीलैंड पांचवें व श्रीलंका छठे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान से ऊपर 7वें स्थान पर है।

SRH से बीच सीजन बाहर भारतीय खिलाड़ी; वैभव सूर्यवंशी के साथी की एंट्री, U19 वर्ल्ड कप में किया था कमाल

आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से भारतीय गेंदबाज को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के एक खिलाड़ी को एंट्री दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर