टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने अपने सचिव पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता को निलंबित कर दिया है। इससे जिससे गुटबाजी से जूझ रहे फेडरेशन में नया प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। टीटीएफआई की अध्यक्ष मेघना अहलावत और सचिव मेहता दिसंबर 2022 में एक ‘समझौते’ के तहत चुने जाने के बाद गवर्निंग बॉडी में अलग-अलग गुटों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मेघना हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पत्नी हैं।
हाल ही में मेघना अहलावत और कमलेश मेहता एजीएम की शेड्यूलिंग को लेकर आमने-सामने थे, जो आखिरकार बुधवार को हुई जब सचिव को निलंबित कर दिया गया। महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करने वाले यतिन टिपनीस को टीटीएफआई एजीएम में सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर नॉमिनेट किया गया और अब सेक्रेटरी का पद निलंबित होने के बाद वे फेडरेशन के रोजमर्रा के कामकाज को देखेंगे।
टिपनीस क्या बोले
टिपनीस ने पीटीआई से कहा, ‘सीनियर जॉइंट सेक्रेटरी का पद खाली था इसलिए मुझे एजीएम में नॉमिनेट किया गया। अब जब सेक्रेटरी का पद निलंबित हो गया है, तो मुझे टीटीएफआई के रोजमर्रा के कामों को देखने का निर्देश दिया गया है ताकि एथलीटों पर कोई असर न पड़े।’
एजेंडा वाली राजनीति खेली जा रही है
संपर्क करने पर पूर्व भारतीय इंटरनेशनल और अर्जुन अवॉर्ड विजेता मेहता ने कहा कि उन्हें उनको निलंबित करन के बारे में औपचारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, “मैं सस्पेंशन के बारे में सुन रहा हूx। मुझे टीटीएफआई से लिखित में कुछ नहीं मिला है। मैं कल से ऑफिशियल ईमेल एक्सेस नहीं कर पा रहा हूं। एजेंडा वाली राजनीति खेली जा रही है क्योंकि वे (दूसरा गुट) शुरू से ही मुझे सेक्रेटरी के रूप में नहीं चाहते थे।’
T20 वर्ल्ड कप के लिए मचाई हाय तौबा, अब इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने भारत आएगा बांग्लादेश
दिसंबर 2022 में हुए थे चुनाव
फरवरी 2022 में दिल्ली हाई कोर्ट ने नेशनल फेडरेशन में “खराब हालत” देखने के बाद टीटीएफआई को सस्पेंड कर दिया था और उसके रोजाना के कामों को देखने के लिए एक कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) नियुक्त की थी। दिसंबर 2022 में नए चुनाव हुए जिसमें अहलावत और मेहता चुने गए।
