भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान करने वाली नाबाद 97 रन की पारी के बाद बहस अब सिर्फ स्कोरकार्ड तक सीमित नहीं है। सवाल बड़ा है। क्या टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को मौका देने में देर कर दी? भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का मानना है कि हालिया फॉर्म जैसा भी रहा हो, लेकिन मैच-अप्स और टीम बैलेंस को देखते हुए वह संजू सैमसन को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से ही शीर्ष क्रम में खिलाते।
कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की पारी के बाद दिनेश कार्तिक का यह बयान नई बहस छेड़ रहा है। क्या भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव बहुत देर से हुआ या फिर यही सही समय था? कोलकाता के ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत बैकफुट पर था और सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा था।
शुरू में संजू को खुद पर शक था
ऐसी परिस्थिति में संजू सैमसन ने करियर की सबसे अच्छी पारी खेलकर एक दशक का बैकलॉग खत्म करने का फैसला किया। संजू सैमसन ने बाद में ‘इसे मेरी जिंदगी के सबसे दिनों में से एक’ करार दिया। संजू सैमसन ने माना कि कुछ समय तक उन्हें खुद पर शक था कि इनकंसिस्टेंट रहने और खराब फॉर्म ने उन पर असर डाला था।
संजू सैमसन के लंबे समय तक खराब फॉर्म की वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से पूर्व पहली पसंद के कॉम्बिनेशन से बाहर होना पड़ा था, लेकिन जब भारत का बाएं हाथ का शीर्ष क्रम अच्छा नहीं चल रहा था तो सैमसन को भेजा गया, तिलक वर्मा को नंबर पांच और इशान किशन को नंबर तीन पर भेजा गया। संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तेज शुरुआत की, लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके।
संजू ने लगाए 12 चौके और 4 छक्के
जब किस्मत अच्छी थी तो केरल के इस बल्लेबाज की मदद से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। संजू सैमसन की बिना जल्दबाजी वाली और नाबाद 97 रन की पारी को सोशळ मीडिया पर बहुत समर्थन मिला। प्रशंसक और विशेषज्ञों ने उनकी इस पारी की तारीफ की। संजू सैमसन ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए।
संजू सैमसन ने भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे लंबी पारी खेली और टीम को बिना किसी परेशानी के जीत दिलाई। भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने संजू सैमसन के व्यवहार की तारीफ की और देश में सबसे बड़े फैन बेस वाले खिलाड़ियों में शामिल उनकी तुलना भारत के दिग्गजों से की।
संजू सैमसन- एक शानदार अफसाना
दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर कहा, ‘मुझे लगता है कि संजू सैमसन एक शानदार अफसाना है। हां, उन्होंने वह शानदार पारी खेली। वह ऐसे इंसान हैं जो हमेशा से एक पहेली रहे हैं। लोगों ने उन्हें प्यार किया है। वह मेरे लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।’
दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘विराट (कोहली), रोहित (शर्मा) एमएस (धोनी), ऐसा लगता है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी वैसी ही है। वह (संजू सैमसन) खुद को जिस तरह से पेश करते हैं, उसमें कुछ खास बात है। मुझे उस कहानी में जो पसंद आया वह यह है कि उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। उम्मीदों का बोझ और भार उन पर आसान नहीं रहा है।’
दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘भले ही वह इतने प्रतिभावान हैं। उस दिन, उस मैदान पर तीन महीने बाद उन्हें मैदान में उतारना था और उन्होंने कलकत्ता में वही किया जो उन्हें करना था।’ दिनेश कार्तिक ने यह भी कहा कि खराब फॉर्म के बावजूद मैच-अप के लिए वह संजू सैमसन को टूर्नामेंट की शुरुआत से ही शीर्ष क्रम में खिलाते। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज कमजोर साबित हुए हैं। विपक्षी टीमें शुरू से ही तेज स्पिन से टीम को टारगेट कर रही हैं।
दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘मैं उसे सिर्फ मैच-अप के लिए चुनता। ऑफ-स्पिनर्स सच में भारत को परेशान कर रहे थे। भारत को लगातार वैसी शुरुआत नहीं मिल रही थी जैसी उसे मिलती है। पिचें हार्ड थीं, लेकिन वे अपनी साख के हिसाब से खेलना चाहते थे और यह काम नहीं आया।’
दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘ऑफ-स्पिनर ने अभिषेक को परेशान किया। उसमें वह आत्मविश्वास नहीं था जो आमतौर पर होता है। मुझे लगता है कि इसका लेना-देना इस बात से है कि वह गलत समय पर बीमार पड़ गया। मैं उसे देखकर महसूस कर सकता हूं कि उसमें थोड़ी मसल्स की कमी है।’
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
पाकिस्तान को टेस्ट में मिलने वाला है सबसे युवा कोच, भारत को हरा बतौर कप्तान दिलाया था आईसीसी खिताब
ICC Rankings: अभिषेक की नंबर 1 पोजीशन पर खतरा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बढ़ाई मुसीबत; संजू ने लगाई 25 स्थान की छलांग
