भारत ने इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में 7 विकेट से हराया और फाइनल में पहुंच गया जहां उसका सामना 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच में भारत के लिए अहम 89 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुन गया था तो वहीं जसप्रीत बुमराह के 18वें ओवर और अक्षर पटेल के 2 बेहतरीन कैच को कौन भूलेगा, लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी को भी इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 7 रन से जीत मिली जबकि भारत ने 253 रन बनाए थे तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी 246 रन बनाए। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि कुछ भी हो सकता है, लेकिन मैच के दौरान कुछ चीजें ऐसी घटित होती है ही है जिससे मैच का रुख पलटता है। इस मैच में बुमराह का 18वां ओवर फेंकना और उसमें सिर्फ 6 रन बनना मैच को पूरी तरह से भारत के हक में कर गया।
हार्दिक पंड्या बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में संजू सैमसन की 89 रन की पारी को कहां भूल सकते हैं जिसके दम पर भारत का स्कोर 253 तक पहुंचा। हालांकि अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी तेज गेंदबाजी की, लेकिन संजू की बात ही कुछ और रही। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने कमाल की फील्डिंग की और 2 बेहतरीन कैच पकड़कर भारत को बड़ी राहत पहुंचाई, लेकिन भारतीय ड्रेसिंग रूप में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हार्दिक पंड्या को दिया गया।
हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन
हार्दिक पंड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग भी की। हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिए और इस दौरान ओपनर फिल साल्ट और ऑलराउंडर सैम करन को आउट किया। वहीं फील्डिंग करते हुए उन्होंने जैकल बेथल को भी 105 रन पर रन आउट करवाने में शानदार भूमिका निभाई। हार्दिक की शानदार थ्रो पर संजू ने बेथल को रन आउट किया। हार्दिक ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ये खिताब अपने नाम किया।
ये खबरें भी पढ़ें
